Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेसी विधायकों ने लहसुन लेकर किया प्रदर्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार लहसून का बम्पर पैदावार हुआ है। अधिक उत्पादन होने की वजह मांग में कमी आई है  जिसके कारण  लहसून उत्पादक किसानों को इसका उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान इसे पानी के मोल बेचने को मजबूर है या बड़ी तादाद में इसे फेंकने को मजबूर हो गए हैं।

मध्य प्रदेश का विधानसभा सत्र भी शुरू हो चुका और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को भाजपा सरकार को घेरने के लिए लहसून को लेकर एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। हंगामेदार होने के आसार हैं और इसकी तस्वीर पहले दिन ही सत्र शुरू होने पर नजर भी आने लगी, जब कांग्रेस के विधायकों ने लहसुन लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विधायकों ने सत्र शुरू होने से पहले कंधे पर लहसुन के गट्ठे रखे और विधानसभा परिसर के गेट तक पहुंचे, जहां उन्होंने लहसुन फैलाकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव, पी.सी. शर्मा, लाखन सिंह यादव, कुणाल चौधरी आदि शामिल थे।

पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव का कहना है कि भाजपा विधायकों को तो खरीद रही है, मगर किसानों का लहसुन नहीं खरीदा जा रहा है। राज्य का किसान बुरी तरह परेशान है, किसान की आय तो दोगुनी नहीं हुई बल्कि लागत जरुर दोगुनी हो गई है। हाल यह है कि किसान अपनी लहसुन की उपज को नदी, नालों में फेंकने को मजबूर है। पेट्रोल, डीजल और उर्वरक के दाम बढ़ गए हैं मगर किसानों की उपज का दाम नहीं बढ़ा है।

कांग्रेस विधायकों ने लहसुन को विधानसभा के परिसर के बाहर फैलाकर प्रदर्शन किया। राज्य के लहसुन उत्पादक किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है, मंडियों में लहसुन एक रुपये किलो की दर से खरीदा जा रहा है। परेशान किसान नदी और नालों में अपनी उपज को फेंक रहे है, इस तरह के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

https://theruralpress.in/2022/09/13/congress-mlas-demonstrated-with-garlic-on-the-first-day-of-madhya-pradesh-assembly-session/