Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
मध्य प्रदेश: उमरिया में हाथी के कुचलने से 65 साल के व्यक्ति की मौत

एक हफ्ते से जंगली हाथी राजेन्द्र सिंह के बाड़ा के आसपास रह रहा था। वह आसपास के गांव दुलहरा, कछौन्हा, बांसा, घघोर समेत अन्य में घुसकर खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा रहा था। बुधवार को उसने एक व्यक्ति की जान ले ली।

उमरिया जिले में वन अमले की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना मानपुर से सटे ग्राम गोवर्दे के पुन्हाई तालाब की है। जहां जंगली हाथी के हमले में मानपुर के अरुणोदय प्यासी (65) की दर्दनाक मौत हो गई है। हाथी के हमले में मृतक का नाती भी गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार करीब एक हफ्ते से जंगली हाथी राजेन्द्र सिंह के बाड़ा के आसपास रह रहा था। वह आसपास के गांव दुलहरा, कछौन्हा, बांसा, घघोर समेत अन्य में घुसकर खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा रहा था। हाथी के उत्पाद मचाने की जानकारी वन अमले को भी दी गई थी।

इसके बाद भी वन अमला हाथी की निगरानी भी नहीं रख सका। बुधवार सुबह हाथी ने वन क्षेत्र से नगर में प्रवेश किया और खेतों में घुसकर फसल खराब करने लगा। इस दौरान हाथी ने अरुणोदय पयासी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमले में घटना स्थल पर मृतक का नाती भी घायल हुआ है। उसके पैर में गम्भीर चोट आई है, उसे इलाज के लिए मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

The post मध्य प्रदेश: उमरिया में हाथी के कुचलने से 65 साल के व्यक्ति की मौत appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/82964