Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
महारानी एलिजाबेथ का निधन: जब बर्तानिया हुकूमत का रुतबा और रकबा घट रहा था, तब पहना ताज… 70 साल किया राज

NPG Desk। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय। जन्म 21 अप्रैल 1926। मृत्यु 8 सितंबर 2022। ब्रिटेन में सबसे ज्यादा 70 साल तक राजगद्दी संभालने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर को 96 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं थीं। चल-फिर नहीं सकती थीं। दो दिन पहले उनकी एक तस्वीर रॉयल फैमिली के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से पोस्ट की गई थी, जिसमें वह ब्रिटेन की नई पीएम लिज ट्रस से मिल रही थीं।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित कई देशों के प्रमुखों ने शोक जताया है। एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद प्रिंस चार्ल्स किंग बनाए गए हैं। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन 99 वर्ष की आयु में 9 अप्रैल 2021 को हुआ था। उनके चार बच्चे प्रिंस चार्ल्स, प्रिंसेस एने, एंड्रयू और एडवर्ड हैं।

आइए जानें महारानी एलिजाबेथ के जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को…

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंडरा मैरी विंडसर है। किंग जार्ज पंचम के बाद क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पिता किंग जॉर्ज षष्ठम राजा बने थे। उनकी व बहन मार्गरेट की पढ़ाई घर पर ही हुई। एलिजाबेथ को जानवरों से विशेष लगाव था। खासकर घोड़ों और कुत्तों से। राजकुमारी एलिजाबेथ पहली बार राजकुमार फिलिप से 1934 में पहली बार मिली थी। उस समय वह मात्र 13 वर्ष की थीं। फ़िलिप एक ग्रीक राजकुमार थे, जिनके परिवार को 1922 में देश से तब निकाल दिया गया था जब वह शिशु ही थे। इसके बाद क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का विवाह 1947 में प्रिंस फिलिप से हुआ था। उनकी शादी के मौके पर ब्रिटेन में जमकर जश्न मनाया गया था। शादी के बाद प्रिंस फिलिप ब्रिटिश राजघराने में कामकाज संभालने लगे।

1953 को किया गया था राज्याभिषेक

शादी के बाद जब 1952 में एलिजाबेथ और उनके पति प्रिंस फिलिप केन्या के दौरे पर थे, तब उनके पिता किंग जॉर्ज छह की फरवरी में मौत हो गई। पिता की मौत की खबर पाकर वह आधे दौरे को अधूरा छोड़कर ब्रिटेन वापस आ गईं। पिता की मौत के समय क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की उम्र मात्र 25 साल थी। जिस दिन उनके पिता की मौत हुई थी उसी दिन यानी 6 फरवरी 1952 को एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन की महारानी नियुक्त हुईं। बाद में दो जून 1953 को उनका औपचारिक रूप से राज्याभिषेक किया गया था। तब से लेकर अब तक वे ब्रिटेन की महारानी के रूप में सत्ता पर काबिज थीं। अभी तक उनके शासनकाल में 15 प्रधानमंत्रियों ने उनके साथ काम किया है।

एलिजाबेथ के शासन में यूनाइटेड किंगडम में कई बड़े बदलाव हुए। अफ्रीका की ब्रिटिश उपनिवेशीकरण से स्वतंत्रता, यूके की संसद की शक्तियों का वेल्स, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड व आयरलैंड की संसदों में विभाजन आदि बड़े बदलाव हैं। अपने शासन में उन्होंने कई युद्ध का नेतृत्व किया था।

https://npg.news/exclusive/maharani-elizabeth-ka-nidhan-jab-british-hukumat-ka-rutba-aur-rakba-ghat-raha-tha-tab-pahna-taaj-70-sal-kiya-raj-1232502