रायपुर, 26 जून 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है कि करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए।
इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।
The post मुख्यमंत्री बघेल ने यूट्यूबर देवराज पटेल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया appeared first on Clipper28.