Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
यशस्वी जायसवाल की जीवनी | Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi: क्रिकेटर यशसवी जायसवाल की जीवनी (जीवन परिचय, परिवार, प्रोफाइल, आईपीएल रिकॉर्ड मैच, आयु) (Yashasvi Jaiswal Biography In Hindi) (Age, Caste, Family, Wife, height, net worth: 

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi: जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के सुरियांवा, भदोही में हुआ था। यशस्वी जायसवाल के पिता का नाम भूपेन्द्र जायसवाल और माता का नाम कंचन जायसवाल है। जायसवाल अपने 6 भाई बहनों में चौथे नम्बर के पुत्र हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले यशस्वी दस साल की उम्र में ही मुंबई आ गये थे। यहां आकर वह आजाद मैदान में प्रशिक्षण करने लगे। जायसवाल के रहने का कोई ठिकाना नहीं था और आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। इसलिये यशस्वी ने प्रशिक्षण के साथ साथ हार्डवेयर की दुकान में काम करना चालू किया। वह अपना गुजारा करने के लिये पानीपुरी भी बेचा करते थे। रहने का ठिकाना नहीं होने तक वे आजाद मैदान पर ही ग्राउंड्समैन के साथ टेंट में रात बिताया करते थे।

  • नाम यशस्वी जायसवाल
  • पूरा नाम यशस्वी भूपेन्द्र कुमार जायसवाल
  • जन्म 28 दिसंबर 2001
  • पिता का नाम भूपेन्द्र कुमार जायसवाल
  • माता का नाम कंचन जायसवाल
  • जन्म स्थान सूर्यावां, भदोही,
  • उत्तर प्रदेश, भारत
  • आयु/उम्र 21 वर्ष
  • व्यवसाय क्रिकेटर
  • भूमिका ओपनिंग बल्लेबाज
  • गृहनगर दादर, मुंबई
  • राष्ट्रीयता भारतीय
  • धर्म हिंदू धर्म
  • टीम्स इंडिया ए अंडर-19, इंडिया बी, इंडिया अंडर-19,
  • इंडिया अंडर-23, मुंबई और राजस्थान रॉयल्स
  • पत्नी का नाम अविवाहित
  • गर्लफ्रेड का नाम अज्ञात
  • कोच का नाम ज्वाला सिंह

यशस्वी जायसवाल कैरियर (Yashasvi Jaiswal Career)

मुंबई आने के बाद यशस्वी कई दिनों तक टेंट में रहकर ही प्रशिक्षण लिया करते थे। बाद में सांताक्र्रूज में एक क्रिकेट अकेडमी चलाने वाले ज्वाला सिंह ने उन्हें देखा और जायसवाल की क्षमताओं से काफी प्रभावित भी हुये। ज्वाला सिंह ने यशस्वी को रहने के लिये जगह प्रदान की और अपने अधीन ले लिया। इसके लिये ज्वाला सिंह ने यशस्वी जायसवाल के माता पिता से कानूनन पॉवर ऑफ अटॉर्नी ले ली जिससे कि ज्वाला सिंह जायसवाल के गार्जियन बन गये थे।

यशस्वी जायसवाल के पिता जी का कहना है कि मुंबई में जायसवाल ने आजाद मैदान के बाहर रहना पसंद किया था। क्योंकि मुंबई में उनका कोई भी खुद का जमीन या फिर कोई फ्लैट इत्यादि नहीं था, जिसके लिए इन्हें उसी मैदान के बाहर टेंट लगाकर के रहना पड़ा था। ऐसे में यशस्वी जायसवाल वहां अपना जीवन यापन करने के लिए कुछ ना कुछ तो करना ही था, इसके लिए यशस्वी जायसवाल उसी मैदान के बाहर गोलगप्पे की दुकान पर काम किया करते थे।यशस्वी जायसवाल ना केवल इस गोलगप्पे की दुकान पर काम किया अपितु एक दूध वाले की दुकान पर भी काम किया है। यशस्वी जायसवाल उस डेरी में एक सफाई कर्मी की तरह काम किया करते थे।

यशस्वी जायसवाल का आरंभिक कैरियर

स्कूल स्तर के मैचों में लगातार अच्छा प्रर्दशन करते हुये जायसवाल ने पहले मुंबई की अंडर 16 टीम में खेला और उसके बाद ही भारत की अंडर 19 टीम में भी चुन लिये गये। साल 2018 में अंडर 19 एशिया कप में यशस्वी जायसवाल सबसे अधिक रन 318 बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके लिये उन्हें प्लेयर ऑफ द दूर्नामेंट भी प्रदान किया गया था। इसके अगले ही साल 2019 में यशस्वी ने भारत के लिये अंडर 19 विश्व कप खेला और इस विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन के साथ अग्रणी स्कोरर भी रहे।

यशस्वी जायसवाल का रणजी कैरियर

साल 2019 में यशस्वी ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम से अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। इसी साल जायसवाल ने अपना लिस्ट ए क्रिकेट डेब्यू भी विजय हजारे ट्रॉफी में किया था। लिस्ट ए क्रिकेट में झारखण्ड के खिलाफ खेलते हुये यशस्वी जायसवाल ने 203 रन बनाये और उम्र के लिहाज से जायसवाल 17 साल 292 दिन की आयु में ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बन गये।

यशस्वी जायसवाल आईपीएल कैरियर

साल 2020 में हो रही आईपीएल की नीलामी में यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स के द्वारा खरीद लिया गया। जहां उन्हें अधिक मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। यशस्वी साल 2020 से ही राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं। जायसवाल ने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक साल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बनाया था। साल 2023 का आईपीएक जायसवाल के लिये बहुत अच्छा जा रहा है, यहां वह कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अब तक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की आरेंज कैप की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

30 अप्रैल 2023 को यशस्वी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आईपीएल का पहला शतक जमाया। उन्होंने मात्र 62 गेंदों में 124 रन बनाये। हालांकि यह जीत के लिये नाकाफी रहा और राजस्थान रायल्स यह मैच हार गये थे। 11 मई 2023 को यशस्वी ने आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया। जायसवाल ने कोलकाता नाईटराईडर्स के खिलाफ मात्र 13 गेंदों में 50 रन ठोक दिये। यह आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी है।

https://npg.news/biography/yashasvi-jaiswal-biography-in-hindi-age-caste-family-wife-height-net-worth-1261031