Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा…कांग्रेस ने राम को नकारा…देश को अराजकता की आग में झोंका..अब फटाखा फूटते, घबराता है पाकिस्तान

बिलासपुर–राम की अस्तित्व नहीं मानने वाले कांग्रेसियों ने सनातन आस्था का अपमान किया है। राम मंदिर बनने के बाद उत्तरप्रदेश से ज्यादा खुशी छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रही है। मैं जब जब छत्तीसगढ़ आता हूं…अपने आप को धन्य महसूस करता हूं। इसकी मूल वजह सिर्फ इतना है कि अयोध्या राम का घर है तो छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है। जाहिर सी बात है कि भगवान राम जब पांच सौ साल बाद अपने घर लौटे में प्रवेश किया तो सबसे ज्यादा उत्साह छत्तीसगढ़ में ही देखने को मिलेगा। यह बातें विशाल आमसभा को संबोधन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। कार्यक्रम का आयोजन बहतराई स्थित इन्डोर स्टेडियम में किया गया। इस दौरान योगी ने कहा कि पिछले दस सालों में देश का तेजी से विकास हुआ है। अब देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने की बारी है। इसके लिए सभी को मिलकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिए तोखन साहू को जिताना है।

बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र स्थित बेलतरा के इन्डोर स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने भाषण की शुरूआत छत्तीसगढिया सबले बढ़िया के साथ किया। उन्होने लोगों को बांधते हुए कहा कि ननिहाल किसे अच्छा नहीं लगता है। 500 साल बाद  अयोध्या में भगवान श्रीराम विराजमान हुए हैं । उत्तरप्रदेश में जितना उत्साह और उमंग  है उससे कहीं ज्यादा छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है।  ये काम कांग्रेस क्या कर पाती ? कांग्रेस के लोग हमारी विरासत पर ही सवाल उठाते हैं । यहां तक कि कांग्रेस ने तो भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व को ही नकार दिया । इससे बड़ा अपमान भारत की सनातन आस्था को हो ही नहीं सकता । भगवान श्रीराम मंदिर बन गया, तो कांग्रेसी कहते है राम तो सबके हैं ।

ननिहाल का किया बखान

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जब भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा था तब वह आए थे। तात्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह  से पूछा कि आपने तो अयोध्या से पहले ही श्रीराम मंदिर बनवा दिये ? हां  बनवा दिया । इसके बाद मैने कहा कि आने वाले तीन साल में अयोध्या में भी भगवान श्रीराम लला का मंदिर बनेगा। अयोध्या में मंदिर बनने के बाद डॉ. रमनसिंह जी ने उनसे पूछा कि कैसे अनुमान लगा लिया? मैंने कहा कि बच्चा पहले ननिहाल में ही आता है। इसके बाद अपने घर जाता है।

कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

योगी आदित्य नाथ ने भाषण के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। किसी भी जिम्मेदारी को कांग्रेस के लोग अव्यवस्थित कर देते हैं।  आराजकता का वातावरण तैयार कर देते हैं। 1947 में आजादी के  देश में कांग्रेस की सरकार बनी। विकास की बात तो दूर कांग्रेस ने देश को अव्यवस्था, आराजकता, जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार की आग में धकेल दिया। बाबा साहेब आंबेडकर का भी अपमान किया। बाबा के संविधािन में धारा 370 अलग से जोड़ा गया। जनसंघ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में आंदोलन किया और उन्हें जान से हाथ धोना पड़ा है।

पाकिस्तान घबरा जाता है

श्याम प्रसाद ने नारा दिया कि एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। 65 साल बाद मोदी सरकार ने 370 हटाकर कश्मीर को भारत की मूल धारा में शामिल किया। आज कश्मीर से आतंकवाद खात्म हो गया है। यदि कश्मीर में पटाखा भी फूटता हैं तो सबसे पहले पाकिस्तान कहता है, हमने नहीं फोड़ा। क्योंकि पाकिस्तान जानता है कि यदि भारत में आंतकवाद फैला कर पकिस्तान में छुपा होगा तो भारत उसे घर में घुसकर मारेगा।

80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज

योगी आदित्य नाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 80 करोड़ से अधिक जनता को अनाज दे रहे हैं वो भी मुफ्त। यह अभियान आगामी 5 साल तक जारी रहेगा। भारत को विकसित और आत्मनिभर्र भारत बनान में कोई हनुमान, जाम्बवंत तो कोई गिलहरी के रूप में सहयोग दे रहा है। 2047 तक विकसित भारत और देश की तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने की संकल्पना को पूरा करने तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें जीतकर जीतकर मोदी को देना है।

देश की सीमाएं और महिलाएं सुरक्षित

आदित्य नाथ ने कहा कि आज देश की सीमाएं महिलाएं सुरक्षित हैं । विकास के नये नये कार्य हो रहे हैं। सबके पीछ मोदी हैं। ये नया भारत हैं जो देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। आज देश में हर घर नल जल है, हर घर शौचालय हैं, स्टेट हाइवे,एम्स और राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। यह सब भारतीय जनता पार्टी की पहचान हैं। हैं। 11 करोड़ शौचालय का निर्माण हो चुका है। 10 करोड़ रसोई गैस 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास 11 , करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है।  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दिया। लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी हैं। आज देश में 2.5 करोड़ गरीबों के घर में बिजली कनेक्शन है।

बनकर मोदी परिवार घर घर पहुंचे

योगी आदित्यनाथ ने दुहराया कि संभव नहीं है..कि मात्र पन्द्रह दिनों के भीतर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू आपके घर पहुंचकर मिले। पहले उन्हें जीताएं…फिर उन्हें पकड़कर घर ले जाएं। इसलिए सभी को परिवार की तरह काम करना है। मोदी का परिवार बनकर एक एक  व्यक्ति तोखन के लिए वोट मांगे। और भारी मतों से जिताएं…इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी संबोधित किया। सभी ने सात मई को पोलिंग बूथ जाकर एकतरफा भाजपा के कमल निशान पर बटन दबाने को कहा।

विशेष रूप से दिग्गज मौजूद

इस दौरान मंच पर मंत्री दयालदास बघेल, लखना लाल देवांगन,विधायक अमर अग्रवाल विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू पूर्व सांसद लखन लाल साहू हर्षिता पाण्डे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अरुण सिंह चौहान रामदेव कुमावत, महामंत्री मोहित जायसवाल घनश्याम कौशिक गुलशन ऋषि शंकर दयाल शुक्ला उमेश गौराहा  उपस्थित थे।

स्वागत में  बुल्डोजर यात्रा,काफिले पर हुई पुष्पवर्षा*

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री का इन्डोर स्टेडियम के पास सड़क के दोनों किनारे खड़े बुलडोजर से स्वागत किया गया। बुलजोजर योगी आदित्यनाथ पर पुष्प वर्षा की गयी। इस नजारे को देखकर योगी आदित्यनाथ मुस्कुराते नजर आए। काफिले में जिले और प्रदेश के कद्दावर भाजपा नेताविशेष रूप से मौजूद थे।

https://www.cgwall.com/yogi-adityanath-said-that-congress-rejected-ram-and-threw-the-country-into-the-fire-of-anarchy-pakistan-gets-scared-when-a-cracker-bursts/