Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
राजनांदगांव : तन मन धन से समर्पित होकर कार्यकर्ताओं के बलबूते ऐतिहासिक चुनाव परिणाम आए- डॉ रमन

पैसे के बलबूते राजनांदगांव की जनता को खरीदा नहीं जा सकता

राजनांदगांव,4 दिसंबर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज रायपुर स्थित अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात में व्यस्त रहें, प्रदेश भर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मॉल श्री बिहार पहुंचकर डॉ रमन सिंह को बधाइयों देने का तांता लगा था, जिसमें राजनांदगांव से सैकड़ों की संख्या में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल के नेतुत्व में ग्रामीण एवं शहर मंडल से कार्यकर्ता पहुंचे एवं डॉ रमन सिंह को जीत की शुभकामनाएं दी,

जीत से अभिभूत डॉक्टर रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनांदगांव की ऐतिहासिक जीत ने प्रदेश को नया संदेश दिया है की धन बल की वर्षा से चुनाव नहीं जीता जा सकता, भूपेश बघेल के करीबी रहने वाले प्रत्याशी ने आखिरी दिनों में करोड़ों रुपए मतदाताओं तक पहुंचाएं , परंतु राजनांदगांव की जनता ने रुपए को नजरंअदाज कर नरेंद्र मोदी की गारंटी योजना पर विश्वास व्यक्त किया और यहां के कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से समर्पित होकर बहुत कम खर्चे में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

राजनांदगांव में कांग्रेस की हार से भूपेश वकील की करारी हार हुई है, क्योंकि वह सर्वाधिक समय तक राजनांदगांव में सक्रिय रहे, और इस सीट को उन्होंने प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया। मतदान के बाद पूरे देश में डॉ रमन सिंह हार रहे हैं, का झूठा प्रचार किया, परंतु परिणाम आने पर तीन गुना ज्यादा आशीर्वाद देकर राजनांदगांव की जनता ने भूपेश बघेल को करारा जवाब दिया है। डॉ रमन सिंह ने ग्रामीण एवं शहर के सभी बूथो पर विजई होने पर सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। श्री सिंह ने भाव के साथ कहा की राजनांदगांव के समस्त कार्यकर्ताओं का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने कहा कि अब पांच माह बाद होने वाली लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता की जान से जुट जाए। 

  इस अवसर पर डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीटो पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को तीसरी बार विजई बनाने का संकल्प भी कार्यकर्ताओं को दिलाया।

    *पहले कैबिनेट में मोदी गारंटी योजना पर अमल करेंगे*

इस अवसर पर डॉ रमन सिंह ने महत्वपूर्ण बात कही कि भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में मोदी गारंटी योजना पर क्रियान्वयन किया जाएगा, और सभी योजनाओं को केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में शत प्रतिशत लागू किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, कोमल सिंह राजपूत लीलाधर साहू, तरुण लहरवानी, रोहित चंद्राकर, सावन वर्मा, आभा तिवारी एकता अग्रहरि,राजेश श्यामकर, रघुवीर वाधवा, राजेंद्र गोलछा, सौरभ कोठारी, आकाश चोपड़ा,

व्यापारी प्रकोष्ठ से संयोजक राजा मखीजा, राजेश गुप्ता कहानी, आलोक बिंदल, योगेश बागड़ी, भावेश बैद, गगन आइच, कमलेश सूर्यवंशी, राजकुमार बाफना, विष्णु अग्रवाल, बंटी जैन, हकीम खान, गिन्नी चावला, मनीष गोलछा, बंटी भाटिया, दामू भूतड़ा, योगेश दत्त मिश्रा, विकास तिवारी, श्यामा सुखदेव,मूलचंद भंसाली, रवि सिन्हा, भागचंद गिडिया, प्रकाश बाफना, संजय लोहिया,कृष्णा तिवारी,सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The post राजनांदगांव : तन मन धन से समर्पित होकर कार्यकर्ताओं के बलबूते ऐतिहासिक चुनाव परिणाम आए- डॉ रमन appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=116332