Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
राजनांदगांव : मिचौंग के असर से धान खरीदी में रुकावट: बारिश के कारण धान खरीदी हुई बंद, केंद्रों में पसरा सन्नाटा, किसान हुए परेशान

राजनांदगांव जिले में भी मिचौंग चक्रवात का असर देखने को मिला है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी दिनभर हुई बूंदाबादी से मौसम में नमी बनी हुई है। बारिश ने धान खरीदी पर भी पानी फेर दिया। बुधवार 6 दिसंबर से तीनों जिले के लगभग सभी धान खरीदी केंद्रों में खरीदी नहीं हो सकी। केंद्रों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।

बता दें कि खरीदी केंद्रों में समिति कर्मी धान को बारिश से बचाने की मशक्कत करते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को भी को भी जिले में बारिश की संभावना जताई है। इससे समिति प्रबंधकों एवं खरीदी प्रभारियों में तनाव बढ़ा हुआ है। ढाबा समिति के प्रबंधक उपेंद्र सिंह देशमुख ने बताया कि बुधवार से धान खरीदी बंद है। बारिश की वजह से धान की आवक बंद है।

रुके टोकन से आगामी दिनों में खरीदी जाएगी धान

ढाबा सोसाइटी में प्रतिदिन 1700 क्विं​​​​​​​टल तक धान खरीदी होती है। यहां के प्राधिकृत अधिकारी अभय कापड़े ने बताया कि बारिश की वजह से जो टोकन रुके हुए हैं उनको आगे कार्य दिनों में बुलाकर धान खरीदी की जाएंगी।

मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को भी को भी जिले में बारिश की संभावना जताई है।

इसके अलावा भाजपा सरकार गठन के बाद पहले के भाजपा शासन काल के रुके हुए 2 साल 2016 एवं 17 के बोनस की राशि 600 रूपए प्रति क्विंटल की दर से 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर मिलने की संभावना जताई है। साथ ही नई सरकार के गठन के बाद 3100 रुपया में धान खरीदी पर किसानों ने खुशी जाहिर की है।

किसानों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

कलेक्ट्रेट में धान जाम होने की समस्या पर जिला राइस मिल एसोसिएशन एवं समिति प्रबंधकों की बैठक रखी गई थी। जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ के संयुक्त जिला अध्यक्ष ईश्वर श्रीवास ने डीओ जारी होने के बाद तत्काल धान उठाव करने, अवकाश के दिनों में उठाव करने, फटे पुराने बारदाने समितियों में नहीं भेजने की बात रखी। इस पर मिलर्स ने सहमति प्रदान की है।

The post राजनांदगांव : मिचौंग के असर से धान खरीदी में रुकावट: बारिश के कारण धान खरीदी हुई बंद, केंद्रों में पसरा सन्नाटा, किसान हुए परेशान appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=117183