Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
राजनांदगांव : मुर्गीपालन से समूह की महिलाओं को हुई 50 हजार रूपए की आमदनी

– गौठान में आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति बन रही मजबूत
राजनांदगांव। शासन की सुराजी गांव योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका गतिविधियों का बढ़ावा मिला है। गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के साथ ही मुर्गीपालन एवं अन्य रोजगारमूलक गतिविधियों से जुड़कर महिला स्वसहायता समूह की आर्थिक स्थिति मजबूत बन रही है।

छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी के गौठान में पद्म राधे स्वसहायता समूह की महिलाओं को मुर्गीपालन से 50 हजार रूपए की आय हुई है। समूह की श्रीमती ममता सोनटेके ने बताया कि मुर्गीपालन से अच्छी आमदनी हो रही है। अभी एक हजार चूजे फार्म में है। समूह की सभी महिलाएं मिलकर देखरेख कर रही हैं। डीलर के माध्यम से मुर्गियों की सप्लाई की जा रही है। समूह की महिलाओं ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट निर्माण से 25 हजार रूपए की आय हुई है। समूह की सभी महिलाओं को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में रोजगार मिला है। जिससे उनके जीवन में समृद्धि आयी है।

The post राजनांदगांव : मुर्गीपालन से समूह की महिलाओं को हुई 50 हजार रूपए की आमदनी appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=96367