Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
राजनांदगावं: कांग्रेस के नेताओं का दावा निकला खोखला, यहां हर जगह मिली हार …. टिकट मांगने वालों के वार्ड में ही कांग्रेस पिछडी … महापौर के गृह वार्ड और गौरी नगर में भी भाजपा की जीत

ग्रामीण जिला अध्यक्ष के गांव के चारों बूथों में कांग्रेस की हार

शहर के 121 में 118 और ग्रामीण के 93 में 75 बूथों में भाजपा की एकतरफा जीत

राजनांदगांव. विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की है। राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस चुनाव में रिकॉर्ड 45 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। डॉ. रमन को शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी एकतरफा लीड मिली है। राजनांदगांव शहर की बात करें तो 121 बूथों में से 118 बूथों में डॉ रमन को एकतरफा जीत मिली है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के 93 बूथों में से 75 बूथों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने पार्टी के उन नेताओं को 5-5 वार्ड का प्रभार देकर जीत दिलाने जिम्मेदारी सौंपी थी जो खुद को विधानसभा चुनाव के लिए दावेदार बताते हुए टिकट की मांग कर रहे थे। इन नेताओं ने अपने प्रभार वाले वार्ड में ही पार्टी को जीत नहीं दिलाई। रविवार को विधानसभा चुनाव की गिनती हुई। गणना के बाद राजनांदगांव विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह ने एकतरफा मुकाबला में कांग्रेस के गिरीश देवांगन को 45 हजार से अधिक वोटों से हराया है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त बूथ वार आंकड़े में शहर के 121 बूथों में भाजपा को लीड मिली है।

शहर के सिर्फ 3 बूथ में कांग्रेस को मामूली बढ़त

शहर के सभी बूथों में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। शहर में ही डॉ. रमन को 32 हजार से अधिक लीड मिली है। शहर के रेवाडीह वार्ड के दोनों बूथों में भाजपा को 462 मतों से जीत मिली है। वहीं पेंड्री के दोनों वार्ड में भी भाजपा को 233 मतों की जीत मिली है। वहीं ममता नगर के दोनों बूथ में भाजपा को 361 वोट अधिक मिले हैं। बजरंगपुर नवागांव के चारों बूथों से भाजपा की लीड 1081 रही। वहीं नया ढाबा में भाजपा की लीड 297 व पुराना ढाबा में 219 रहा। मोतीपुर के सभी 6 बूथ में भाजपा ने परचम लहराया। 6 बूथों में भाजपा की कांग्रेस पर लीड 1241 रहा।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष के गांव के चारों बूथों में कांग्रेस की हार

ग्रामीण क्षेत्र के टेडेसरा गांव कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भागवत साहू का गृह ग्राम है। यहां के चारों बूथों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने यहां के चारों बूथों में 676 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं देवादा के एक बूथ में जीत व एक में हार हुई है। अंजोरा के दोनों बूथों से भाजपा को 734 वोट से जीत मिली है। कोपेडीह से भाजपा ने 203 से जीत दर्ज की है।

सुकुलदैहान क्षेत्र के सभी गांव बम्हनी, गातापारा कला, लिटिया, धनगांव सहित अन्य गांव में भी भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की है। इसके अलावा सुरगी सहित क्षेत्र के मोखला, आरला, भर्रेगांव, खुटेरी में भी भाजपा की जीत हुई है। वहीं सोमनी के भी दोनों बूथों में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। ईरा, सांकरा बिरेझर, फुलझर बैगाटोला, परमालकसा, ठेकवा के अलावा जंगलेसर के सभी बूथों में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

गांवों में कर्ज माफी का नहीं चला जादू

चुनाव के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस के कर्ज माफी का जादू चलने का अनुमान लगाया जा रहा था। चुनाव परिणाम सामने आने पर किसानों ने कांग्रेस पर भरोसा नहीं जताया है। राजनांदगांव विस क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में 93 बूथ हैं। जिसमें 18 बूथ में ही कांग्रेस को मामूली बढ़त मिली है। जबकि भाजपा को 75 बूथ में जीत मिली है। भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्र से 12 हजार से अधिक वोटों से लीड की है। जिसमें सोमनी क्षेत्र, सुरगी क्षेत्र, सुकुलदैहान व सिंघोला क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में जीत दर्ज की है।

बाजार क्षेत्र के सभी बूथों में भाजपा का परचम लहराया

गोलबाजार सहित बाजार क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल रहा है। गोलबाजार में भाजपा की लीड 292, शीतला मंदिर क्षेत्र में 418, दिग्विजय कॉलेज रोड में 426, ब्राम्हण पारा में 241, आजाद चौक 430, ढीमर पारा में 371, दुर्गा चौक में 305, चौखडिया पारा में 225, झुलेलाल वार्ड में 462, नंदई कुआ चौक के दोनो बूथों से 645, हीरामोती लाइन 341, ठेठवार पारा से 448, जूनीहटरी से 190, हमालपारा से 170, शनि मंदिर रोड से 172, रामाधीन मार्ग से 423, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के बूथ से 265, लोहार पारा से 302, भरकापारा से 129, नेहरु नगर से 152, राम नगर से 290, कंचनबाग से 606, कसाईपारा से 131, कैलाश नगर से 295, मठपारा से 252, शंकर नगर से 211, सेठी नगर से 349, भारत माता चौक से 461, डबरी पारा से 133, चितलांग्या मार्ग के बूथ से 25, कन्हारपुरी के दो बूथ से 555 की लीड व एक बूथ से 281 की हार हुई है। सिंगदई के दोनों बूथों से भाजपा को 416 की लीड मिली है। मोहार के भी दोनों बूथ से भाजपा को 430 की लीड मिली है। हल्दी के दोनों बूथों में भी भाजपा को 950 की जीत मिली है।

महापौर के गृह वार्ड और गौरी नगर में भी भाजपा की जीत

महापौर के गृह क्षेत्र चिखली के सभी बूथों में कांग्रेस की हार हुई है। यहां के 7 बूथों में भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह को 2196 की लीड मिली है। वहीं गौरी नगर के तीन बूथ में से दो में भाजपा ने 414 की लीड ली है। एक बूथ में कांग्रेस को 143 से जीत मिली है। लखोली वार्ड के सभी 8 बूथों में भाजपा को 2527 की लीड मिली है। स्टेशन पारा के 4 बूथ में भाजपा को 498 की लीड मिली है। 16-खोली में भाजपा को 97, टाकापारा में 34, मुदलियार कॉलोनी में 162, बल्देवबाग में 154, मिलचाल में 156, लेबर कॉलोनी के दोनों बूथों से 417, तुलसीपुर के 7 बूथों में 1715, लालबाग के 4 बूथों में 1657 की भाजापा को लीड मिली है। इसके अलावा विधायक के दावेदार रहे कांग्रेसी जितेन्द्र मुदलियार, शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, निखिल द्विवेदी, विवेक वासनिक सहित कांग्रेस के कद्दावार नेताओं के वार्ड कांग्रेस की करारी हार हुई।

कौरिनभाठा के 10 बूथों में 2980 की मिली लीड

भाजपा प्रत्याशी को शहर के कौरिनभाठा वार्ड के सभी 10 बूथों में जबरदस्त लीड मिली है। यहां के 10 बूथ में भाजपा ने कांग्रेस को 2980 मतों के अंतर से हराया है। मोहारा के दोनों बूथों में भी भाजपा को 701 मतों से जीत मिली है। इसके अलावा बसंतपुर वार्ड के 6 बूथ में भी भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल करते कांग्रेस को 2088 मतो से हराया है। नंदई चौक के दो बूथों में भाजपा को 938 की लीड मिली है। वहीं शंकरपुर के तीन बूथ में भाजपा को 1020 से जीत मिली है। कांग्रेस इन बूथों में बेहद कमजोर साबित हुई है। हार का मुंह देखना पड़ा।

The post राजनांदगावं: कांग्रेस के नेताओं का दावा निकला खोखला, यहां हर जगह मिली हार …. टिकट मांगने वालों के वार्ड में ही कांग्रेस पिछडी … महापौर के गृह वार्ड और गौरी नगर में भी भाजपा की जीत appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=116612