Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
राज्यपाल उइके श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई

रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके गत दिवस उज्जैन में महाकाल लोक’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई। गत दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिवार्पण कार्यक्रम में महाकाल लोक को विश्व को समर्पित किया। राज्यपाल उइके इस भव्य कार्यक्रम की साक्षी बनी।

राज्यपाल उइके ने तत्पश्चात महाकाल लोक के सम्पूर्ण प्रांगण का अवलोकन किया और इसकी भव्यता देखकर अभिभूत हुईं। उन्होंने शिव पुराण पर आधारित भित्ति चित्रों सहित परिसर के अन्य नवनिर्मित स्थानों के भ्रमण उपरांत रूद्र सरोवर के तट पर कुछ समय व्यतीत किया।

राज्यपाल ने कहा कि अब श्रद्धालु महाकाल लोक के भ्रमण मात्र से भगवान शिव की महिमा और वैभव से अवगत होंगे। यह शिवमय परिसर भगवान महाकाल को समर्पित है और उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धालु अब और व्यवस्थित व सहज तरीके से भगवान महाकाल के मंदिर तथा महाकाल लोक का दर्शन ले पाएंगे।

भ्रमण के दौरान मध्यप्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी उपस्थित रहीं और उन्होंने राज्यपाल को ‘ महाकाल लोक’ से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी।

उज्जैन प्रवास के दूसरे दिन राज्यपाल उइके ने आज महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान महाकाल से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

The post राज्यपाल उइके श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई appeared first on Clipper28.

https://clipper28.com/hi/governor-uike-attended-the-inauguration-program-of-shri-mahakal-lok/