Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
रायपुर: विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मण्डावी के निधन पर वन मंत्री श्री अकबर ने किया गहरा दुःख व्यक्त

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संवेदना में श्री अकबर ने कहा है कि स्वर्गीय श्री मनोज सिंह मण्डावी में नेतृत्व की अपार संभावनाएं थीं। छात्र राजनीति के दौर से ही उनमें नेतृत्व के गुण उभरकर सामने आये थे। आदिवासी समाज सहित सभी समाजों के विकास के लिए उन्होंने अपने जीवनकाल में योगदान दिया। छत्तीसगढ़ राज्य के विधायक, मंत्री व छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन किया। उनके आकस्मिक निधन से सभी स्तब्ध है। सरल, सौम्य व मृदुभाषी व्यवहार वाले स्वर्गीय श्री मनोज सिंह मण्डावी को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। ईश्वर से कामना है कि उनके परिजनों को इस दुख सहने की अपार शक्ति प्रदान करें।

The post रायपुर: विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मण्डावी के निधन पर वन मंत्री श्री अकबर ने किया गहरा दुःख व्यक्त appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=60254