Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
रावण दहन के दौरान हादसा : रावण का जलता पुतला लोगों पर गिरा,कुछ लोग घायल

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान लोगों पर रावण का पुतला गिर गया। इसमें कुछ लोग घायल हो गए। हालांकि गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शहर के दशहरा ग्राउंड में रावण के जलते पुतले में से लकड़ी निकालना लोगों की जान के लिए आफत बन गया। लकड़ी निकालने के दौरान 70 फीट का पुतला गिर गया। जिसके नीचे सात लोग दब गए।

हादसे में तीन लोगों को चोट लगने से सिर फट गया 

लोगों पर पुतला गिरता देख मैदान में चीख पुकार मच गई। वहीं पास जा रहे लोगों को रोकने का प्रयास कर रहे पुलिस कर्मचारी पुतले की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। लापरवाही के इस हादसे में तीन लोगों को चोट लगने से सिर फट गए। जबकि दो के कपड़े जल गए। वहीं दो लोग पुतले में लगे पटाखों की चपेट में आने से झुलस गए। ऐसे में लोगों को काबू करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि हादसे में जान का नुकसान नहीं हुआ।

इसके बाद भी लोग नहीं माने और रावण के पुतले की लकड़ी लेने के लिए दौड़ते रहे। घायल लोगों को एंबुलेंस में पहुंचाया गया। लोगों पर पुतला देख वहां भगदड़ का माहौल बन गया, जिसे थाना शहर प्रभारी कमलजीत को पुलिस कर्मचारियों के साथ लोगों को वहां से खदेड़ना पड़ा। पुतले के नीचे दबने से सरोजनी कॉलोनी सुरेंद्र कुमार, पुराना हमीदा का विक्रम, बैंक कॉलोनी राकेश, बाड़ी माजरा के मोहित, दीपक घायल हो गए। पुतले के नीचे से निकलने के बाद सातों लोगों में दहशत व डर नजर आया।

 

The post रावण दहन के दौरान हादसा : रावण का जलता पुतला लोगों पर गिरा,कुछ लोग घायल appeared first on Clipper28.

https://clipper28.com/hi/accident-during-ravana-dahan-burning-effigy-of-ravana-fell-on-people-some-people-injured/