Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
वाराणसी: मार्कंडेय महादेव महोत्सव में आएंगे अनूप जलोटा, हंसराज और मैथिली

मार्कंडेय महादेव महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने महोत्सव की रूपरेखा बनाई है। 10 से 12 फरवरी तक होने वाले इस आयोजन में बनारस के कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।

श्री मार्कंडेय महादेव महोत्सव में भजन सम्राट अनूप जलोटा, हंसराज रघुवंशी और मैथिली ठाकुर की प्रस्तुतियां होंगी। 10 से 12 तक होने वाले महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ ही बनारस के कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने महोत्सव की तैयारियों के लिए भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि श्री मार्कंडेय महादेव महोत्सव में 10 फरवरी को ख्यातिलब्ध गायक हंसराज रघुवंशी, 11 फरवरी को प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर और 12 फरवरी को भजन सम्राट अनूप जलोटा अपने भजनों से लोगों को विभोर करेंगे। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की भी सहभागिता होगी। महोत्सव के पूर्व संपूर्ण तीर्थ क्षेत्र में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

डॉ. पांडेय ने कहा कि महोत्सव तीर्थ क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को सृजित करेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष चंदौली काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंदौली सर्वेश कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, रामप्रकाश दुबे उपस्थित रहे।

The post वाराणसी: मार्कंडेय महादेव महोत्सव में आएंगे अनूप जलोटा, हंसराज और मैथिली appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/80750