Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
विहंगम होगा अरपा का नज़ारा…औचक बैराज निरीक्षण करने पहुंचे विधायक…बताया..यह हकीकत है..मुंगेरीलाल का सपना नहीं

बिलासपुर— चुनाव प्रचार प्रसार और जनसम्पर्क के बीच नगर विधायक औचक पचरी घाट स्थित अपरा बैराज का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होने विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षआ व्यवस्था का जायजा भी लिया। उपस्थित जिम्मेदार लोगों से दुर्गा विसर्थन स्थल की गहराई के अलावा शासन के दिए गए निर्देशों का समझा। साथ ही अरपा बैराज पर चढ़कर अरपा को देख खुशी भी जाहिर किया।

 नवरात्रि और विजयदशमी पर्व के बाद नगर विधायक अरपा तट स्थित पचरीघाट दुर्गा विसर्जन स्थल पहुंचे। इस दौारन नगर विधायक शैलेष ने वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही घाट पर सुरक्षआ व्यवस्था के बारे में संवाद किया। उन्होने कहा कि किसी भी सूरत में सावधानी रखी जाए। दुर्गा विसर्जन करने पहुंचने वालों को सभी  खतरों और सुरक्षाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान विधायक ने सुरक्षा पर तैनात जिम्मेदार लोगों से अरपा तट की गहराई और विसर्जन स्थल को लेकर चर्चा की।

इसके बाद विधायक पचरी घाट स्थिल निर्माणाधीन बैराज पर चढ़कर सुरक्षा के साथ निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होने बताया कि देख कर खुसी हो रही है कि अरपा बैराज ने अपना सम्पूर्ण स्वरूप ले लिया है। पचरी घाट स्थित बैराज में कुल 23 गेट हैं। सभी गेट को बन्द कर पानी एकत्रित किया गया है। इस समय अरपा में बहुत पानी है। पूरा निर्माण होने के बाद अरपा का पानी 11 मीटर तट तक पहुंचेगा। अरपा इसके बाद अन्तः सलीला नहीं बल्कि सदानीरा हो जाएगी। एक समय जल पुरूष कहे जाने वाले राजेन्द्र भारती ने कहा था कि नदी का अस्तित्व लगभग खत्म हो गया है। लेकिन भूपेश बघेल के प्रसाय से अरपा का अस्तित्व एक बार फिर जीवित हो गया है।

शैलेष पाण्डेय ने दुहराया कि हमने मुंगेरीलाल के सपनों पर विश्वास नहीं करते हैं। जो कहा गया उसे पूरा किया गया है। दोनों बैराज बन जाने के बाद ना केवल बिलासपुर का जलस्तर बढ़ जाएगा। बल्कि पिकनिक और टूरिस्ट को भी बढ़ावा मिलेगा। बहरहाल अभी बहुत होना बाकी है।

The post विहंगम होगा अरपा का नज़ारा…औचक बैराज निरीक्षण करने पहुंचे विधायक…बताया..यह हकीकत है..मुंगेरीलाल का सपना नहीं appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.

https://www.cgwall.com/the-view-of-arpa-will-be-panoramic-the-mla-who-came-to-inspect-the-surprise-barrage-said-that-this-is-the-reality-and-not-the-dream-of-mungerilal/