Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
संतोष पांडे रमन सिंह के घोटालों नान, चिटफंड की जांच के लिये ईडी को पत्र कब लिखेंगे?

रायपुर/ 14 अक्टूबर 2022। भाजपा सांसद संतोष पांडे के बयान का कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 15 साल तक भ्रष्टाचार कमीशन खोरी की सरकार चलाने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार ही नजर आता है। छत्तीसगढ़ की जनता भूली नही है किस प्रकार प्रदेश में 15 सालों तक प्रशासनिक अराजकता का माहौल था।

स्वयं मुख्यमंत्री कमीशन खोरी बन्द करने का संकल्प भाजपा नेताओं को दिलाते थे। गरीबो के राशन में प्रदेश का सबसे बड़ा 36000 करोड़ का नान घोटाला हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र का पनामा पेपर में नाम आता था। अगुस्ता हेलीकाप्टर, डीकेएस अस्पताल घोटाले भाजपा के माथे के वह कलंक है जो कभी नही धुलेंगे।

हिमाचल विधानसभा चुनाव : 12 नवंबर को होगा मतदान, आठ दिसंबर को नतीजे

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पूछा कि संतोष पांडे रमन सिंह के घोटालों की जांच के लिये ईडी को कब पत्र लिखेंगे। छत्तीसगढ़ से चिटफंड कंपनियां छः हजार पांच सौ रू. की वसूली किया था यह सीधे जनता के साथ ठगी थी, क्या इसकी जांच नहीं होनी चाहिये?

रमन सिंह खुद को पाक साफ मानते है तो अवैध मनी लांड्रिंग के इस बड़े गोरख धंधे की ईडी से जांच की मांग वे खुद क्यों नहीं करते? किस बात का भय उन्हें सता रहा है जनता जानना चाहती है, जिन कंपनियों का मुख्यमंत्री रहते उन्होंने प्रमोशन किया था वह यदि घपला कर फरार हो गयी है तो उस पर रमन सिंह मौन क्यों है? रमन सिंह जांच से घबरा क्यों रहे है? ईडी तो केंद्र की चहेती एजेंसी है।

रमन सिंह ईडी से ही छत्तीसगढ़ के चिटफंड घोटाले की जांच करवाने के लिये मोदी को पत्र लिखने का साहस दिखायें।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ पुलिस ने लॉंच किया ‘अभिव्यक्ति एप’

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह तथ्य सार्वजनिक है कि मुख्यमंत्री रहते हुये वे खुद, उनकी पत्नी वीणा सिंह, उनके सांसद पुत्र अभिषेक सिंह चिटफंड कंपनियों के दफ्तरो का उद्घाटन करने अनेकों बार गये। उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री गण भी चिटफंड कंपनियों के कार्यालयों के उद्घाटन में शामिल होते थे। सरकारी रोजगार मेलों में चिटफंड कंपनियां युवाओं को एजेंट की भर्ती के लिये स्टॉल लगाती थी।

इसके बाद यह सारी कंपनियां छत्तीसगढ़ के भोले-भाले लोगों की गाढ़ी कमाई का पैसा लेकर फरार हो गयी तो क्या जनता के साथ हुई इस लूट में तत्कालीन सरकार और सरकार में बैठे हुये लोगों की सहभागिता नहीं मानी जायेगी? आखिर क्या मुख्यमंत्री, मंत्रिगण क्या सोच कर कंपनियों के उद्घाटन में जाते थे जिस कंपनी का प्रमोशन स्वयं मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद कर रहे है। उसके झांसे में जनता का आना स्वाभाविक है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पूछा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता कितना भी झूठ बोल ले लेकिन आज तक चार साल में कांग्रेस सरकार के उपर मुख्यमंत्री के ऊपर किसी भी मंत्री के ऊपर भाजपा 1 रु. के भी भ्रष्टाचार के प्रमाणिक आरोप नहीं लगा पाई है। भाजपा सरकार के 15 साल के मुख्यमंत्री और मंत्रियों की ईमानदारी से जांच करवा दी जाए तो रमन सिंह सहित उनका पूरा मंत्रीमंडल जेल की सलाखों के पीछे होगा।

The post संतोष पांडे रमन सिंह के घोटालों नान, चिटफंड की जांच के लिये ईडी को पत्र कब लिखेंगे? appeared first on Clipper28.

https://clipper28.com/hi/when-will-santosh-pandey-write-a-letter-to-the-ed-to-investigate-raman-singhs-scams-and-chit-fund/