Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
सरगुजा जिले के 52वें कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान ने किया पदभार ग्रहण

शिव शंकर साहनी@सरगुजा। जिले के नवनियुक्त कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान सरगुजा जिले के 52वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान का स्वागत किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार, सीईओ जिला पंचायत नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एसडीएम अम्बिकापुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। नवपदस्थ कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान इससे पूर्व मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के रूप में पदस्थ रह चुके हैं।

https://khabar36.com/52nd-collector-of-surguja-district-bhoskar-vilas-sandipan-took-charge/