रायपुर। छत्तीसगढ़ एडिटर्स एण्ड पब्लिशर्स एसोसिएशन (सेपा) के पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिलकर उनसे संगठन के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से संगठन के उद्देश्याों को विस्तार से बताया गया। सेपा के अध्यक्ष श्री तरूण साहू, महासचिव श्री ब्रजेश शुक्ला एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विजय त्रिपाठी एवं श्री शिव श्रीवास्तव ने मुलाकाता के दौरान मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई के साथ उनके उज्जवल भविष्य के शुभकामनाएं दी। साथ ही सेपा में सम्मिलित संस्थानों के बारे में जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। प्रदेश स्तरीय सम्मेलन किए जाने हेतु मुख्यमंत्री ने शीघ्र समय दिए जाने का आश्वासन दिया एवं मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा के सलाह एवं सुझाव के साथ ही शीघ्र ही समय दिए जाने हेतु सहमति प्रदान की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सेपा गठन के उद्देश्य एवं के गतिविधियों की सराहना की। साथ ही प्रदेश में लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों का समुचित ध्यान रखे जाने का आश्वासन भी दिया।
The post सेपा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कई विषयों पर की चर्चा first appeared on .
The post सेपा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कई विषयों पर की चर्चा appeared first on .