Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
14 फरवरी 2023 का राशिफल: इन राशियों का भाग्य देगा साथ..

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि भी होगी। मित्रों से भेंट होगी।

वृषभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग हैं।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। भाइयों के सहयोग से कारोबार के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विदेश भी जा सकते हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

 कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। परन्तु बातचीत में संयत रहें। कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा, परन्तु स्वास्थ का ध्यान भी रखें।

वृश्चिक राशि- मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त भी होंगे। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

धनु राशि- वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी, परन्तु आत्संयत रहें। क्रोध से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

मकर राशि- किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ राशि- मन अशान्त हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। तरक्की मिलेगी।

मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। धन की प्राप्ति होगी।

The post 14 फरवरी 2023 का राशिफल: इन राशियों का भाग्य देगा साथ.. appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/48711