Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
25 मार्च महाकाल आरती: होली पर भगवान का अद्भुत श्रृंगार, महाकालेश्वर को चंदन और गुलाल से सजाया, महाकाल के रंग में रंगने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। भस्मारती में रंग और गुलाल उड़ाया गया। भगवान महाकाल के रंग में रंगने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

बाबा महाकाल का अद्भुत श्रृंगार किया गया। महाकालेश्वर को विशेष रूप से चंदन और गुलाल से सजाया गया। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

सबसे पहले महाकाल मंदिर में होलिका दहन: प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा, भगवान को चढ़ाया गुलाल, भस्म आरती में भी खेली जाएगी होली

होली के दिन भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के जयकारे भी लगाए। इस दौरान पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

यहां जलाई गई नशे की Holi: सिगरेट, बीड़ी और गुटखे की होलिका दहन, नशा मुक्ति का दिया संदेश

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

https://lalluram.com/mp-ujjain-mahakal-aarti-darshan-holi-25-march-2024/