Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
25 April Love Horoscope : इनको मिल सकता हैं मनचाहा प्यार, इन्हें भुगतना पड़ेगा खामियाजा, जानिए कपल्स और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Love Horoscope : लव राशिफल में आज हम 25 अप्रैल 2024 गुरुवार की बात कर रहे हैं। प्रेममय जीवन (Love Life) के लिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा ? प्रेमी-प्रेमिका और कपल्स के बीच आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है ? आइए जानते हैं आज लव राशिफल…

मेष

मेष राशि वाले जातकों का आज पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। मतभेद बढ़ने की स्थिति बन सकती है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के भाव को समझने का प्रयास करें। उनकी बातों को महत्व दें, जिससे आपका संबंध बना रहे।

वृष

वृष राशि वाले जातकों का पार्टनर आपके व्यवहार से खुश रहेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मौसम का भरपूर आनंद आज आप लेंगे, आपको आपके साथी का सहयोग व प्यार मिलेगा।

मिथुन

मिथुन राशि वाले जातक आज अपने साथी को लेकर परेशान रह सकते हैं। उनके व्यवहार के कारण आपका मन चिंतित रहेगा। आपका साथी आपसे अपनी कुछ पर्सनल बातें छुपा सकता है। जिनका पता चलने पर आज आपके संबंधों में खटास पैदा हो सकती है।

24 April Horoscope : आज के दिन हर राशि के जातकों को मिलेगा अलग अलग फल, नए कार्यों में निवेश का मौका, जानिए अपना राशिफल …

कर्क

कर्क राशि वाले जातकों के पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिस कारण आज आपका दिन भाग दौड़ में निकलेगा। अपने साथी को लेकर आप परेशान वह चिंतित रह सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताएं, उन्हें खुश रखने का प्रयास करें।

सिंह

सिंह राशि वाले जातकों का पार्टनर समय न देने के कारण आपसे नाराज हो सकता है। वह अपनी जरूरतों को आप से छुपा सकता है। जिस कारण आपसी झगड़े का योग बन सकता है। वाणी पर संयम रखें, पार्टनर के साथ समय बिताएं। उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

कन्या

कन्या राशि वाले जातक अपने साथी के व्यवहार में कुछ परिवर्तन देखेंगे। आपका परिवार आपके पार्टनर को स्वीकार करने में आप के विरोध में आज सकता है। जिस कारण परिवार से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आपका पार्टनर हर परिस्थिति में आपका साथ देगा।

25 अप्रैल महाकाल भस्म आरती: कण-कण में महादेव, घर बैठे यहां कीजिए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन

तुला

तुला राशि वाले जातक जो अभी तक सिंगल हैं, उन्हें आज भी निराश होना पड़ सकता है। घर की खराब परिस्थितियों का प्रभाव आपके निजी जीवन पर भी पड़ सकता है। खराब आर्थिक स्थिति के चलते आपका लाइफ पार्टनर नाराज रहेगा, दोनों के बीच झगड़े भी हो सकते हैं। यदि आप धैर्य रखेंगे और शांत रहेंगे तो स्थिति नियंत्रण में रहेगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले जातकों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने का संयोग बन रहे हैं। दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने बारे में क्या सोचते हैं। दूसरों की कही बातों से निराश न हो। धैर्य बनाए रखें।

धनु

धनु राशि वाले जातकों के परिवार में कोई बड़ा फंक्शन होने वाला है जहां पर आपको अपना भावी जीवनसाथी मिल सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज का दिन लकी रहेगा, उनकी सभी इच्छाएं बिना कहे ही पूरी होती चली जाएंगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का भी प्लान बन सकता है।

Vaishakh Month 2024 : वैशाख माह में करें सत्तू का दान, होगा कुंडली में सूर्य और बृहस्पति मजबूत…

मकर

मकर राशि वाले जातकों के प्रेम संबंधों के लिए दिन बिल्कुल भी ठीक नहीं रहेगा। लगातार कोई न कोई अड़चन आती रहेगी जिसकी वजह से आप फालतू चीजों में उलझे रहेंगे। इस वजह से परिवार को भी समय नहीं दे पाएंगे और इसका खामियाजा आपको जल्द भुगतना पड़ सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि वाले जातकों का लाइफ पार्टनर के नाम से आज लॉटरी निकल सकती है। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ किसी यादगार ट्रिप पर भी जा सकते हैं। रिलेशनशिप को लेकर सीरियस रहेंगे तो आने वाले समय में आपको प्रबल लाभ होगा, साथ ही आपकी सारी चिंताएं भी अपने आप ही दूर हो जाएंगी।

मीन

मीन राशि वाले जातक अपोजिट जेंडर वालों के साथ ज्यादा उलझने से बचें, नहीं तो प्रेम संबंध खटाई में पड़ सकते हैं। विवाहित कपल्स के लिए दिन अच्छा बीतेगा, कोई नया अफेयर भी शुरू हो सकता है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

https://lalluram.com/love-horoscope-aaj-ka-love-rashifal-25-april-2024/