Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Aaj 1 september 2022 Ka Rashifal: आज इस राशि वालों को आज बिजनेस में हो सकता है नुकसान, देखें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj 1 september 2022 Ka Rashifal :  सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं–

आज का पंचांग :

आज 1 सितंबर 2022 गुरुवार

तिथि – पञ्चमी 02:49 PM तक उसके बाद षष्ठी

नक्षत्र- स्वाती 12:12 AM, Sep 02 तक

योग- इन्द्र

राहुकाल – 02:00 PM से 03:33 PM तक

चन्द्रमा – चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक के लिए नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में वृद्धि और नए कार्य का प्रस्ताव मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। रूके कार्यों में प्रगति आएगी। बच्चों का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में परिवार की वजह से अनबन होगा। संभलकर रहें।

आज का शुभ रंग – लाल

आज का मंत्र- आप गणपति जी को आज घर लाएं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जातक के नए संबंध बनेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करेंगे।सेहत खराब होगी। परिवारमें कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। नौकरी में घर से ही काम करेंगे। बिजनेस में नुकसान होगा। प्रेम में इजहार के लिए वक्त बढ़िया है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज गणेश जी को मेदक चढ़ायें

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज बहुत लाभदायी है परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। जो लोग आपके खिलाफ है उनको पने काम से जवाब देंगे। बिजनेस में या नौकरी में लोग आपके के लिए आज मददगार बनेंगे। दोपहर के बाद घर पर ही मनोरंजन में समय बिताएंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र गाय को हरा चारा खिलाये

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज फलदायी है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन बढ़िया नहीं है। किसी से वाद-विवाद न करें। संतान को लेकर टेंशन होगी। दोपहर के बाद घर में खुशहाली रहेगी। सेहत में सुधार होगा। बिजनेस में सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई आपके खराब सोच रहा है। आर्थिक लाभ होगा। जातक की मेहनत से प्रसिद्धि मिलेगी।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज हनुमान जी के 12 नाम का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से नुकसानदेय हैं। प्रवास को टाल दें। पैतृक संपति को लेकर हो रही बात को आज छोड़ना आपके हित में रहेगा। मां का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। वैचारिक स्तर पर विचलित न हो। दोपहर के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कामों में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- सूर्य को जल चढ़ायें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज धार्मिक काम करने का दिन है ।विदेश में रह रहे परिजनों के शुभ सामाचार मिलेंगे। पूंजी- निवेश करनेवालों को नुकसान होगा। दोपहर के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। इसलिए मन में हताशा की भावना में भी वृद्धि हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। माता के सेहत का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज गणेश जी के शत नामों का स्मरण करें

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ेगा। यदि तलाक का मामला चल रहा है तो वह अंतिम निर्णय में बदल सकता है। महिलाओं का घर-परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से मनमुटाव होगा। नौकरी में ऑफिस जाने की झंझट से कुछ दिन दूर रहेंगे। बच्चों के साथ खुद की सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज घर के मेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनायें

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, सम्मान-यश की प्राप्ति होगी। पारिवारिक स्थिति में कोई मंगल काम होगा। भूमि-भवन, वाहन संपत्ति खरीदने के योग हैं। सेहत का ख्याल रखें। गिरते शेयर मार्केट का भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। निवेश करें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज से 9 दिन गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक के भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि होगी। भूमि, संपत्ति, वाहन, आभूषण, वस्त्र आदि खरीदेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को कोई सम्मान मिल सकता है। बाहर की यात्रा से बचें। प्रेम संबंध में इजहार के लिए बढ़िया है।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- गणेशजी को घर लाएं, कल्याण होगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज निर्णय लेने में परेशानी होगी। मन में उलझन व डर बना रहेगा। परिवार और बुजुर्ग लोगों की मदद लें। ऑफिस में जातक के काम की सराहना होगी। सेहत का ख्याल रखें। घर पर ही मनोरंजन के साधन जुटाएंगे। और परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आप गणेश जी की स्तुति करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आवेश में आकर कोई काम न करें और ना ही किसी को बुरा-भला कहें। नौकरी व बिजनेस में सबकुछ सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत बढ़िया रहेगा। यात्रा से बचें व पारिवारिक समारोहों को टाल दें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी को चावल के खीर और मिश्री का भोग लगाएं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज परिवार में और कार्यस्थल पर जातक की अहमियत बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। पत्नी व मां का मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों से मतभेद दूर होंगे।सेहत का ख्याल रखें। यात्रा से बचें। बिजनेस व नौकरी में सहयोगी से परेशान रहेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाएं।

https://npg.news/exclusive/aaj-1-september-2022-ka-rashifal-today-people-of-this-zodiac-may-suffer-loss-in-business-today-see-how-will-be-today-for-other-zodiac-signs-1232233