Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Aaj Ka Dainik Rashifal 18 June 2023: रविवार को किस राशि किस्मत चमकेगी, जानिए आज का उपाय और अपना राशिफल

Aaj Ka Dainik Rashifal 18 June 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है….

अमावस्या 10:06 AM तक उसके बाद प्रतिपदा

आज का नक्षत्र-मॄगशिरा 06:06 PM तक उसके बाद आर्द्रा

आज का करण-किस्तुघन  और बव

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-गण्ड 

आज का वार- रविवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आज कुछ जरूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक मुनाफा पहुँचाएंगी। कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। यह समय शारीरिक रूप से चुस्त रहने का है। इसलिए आप कुछ क्रियाएं करनी शुरु करें जिससे आप शारीरिक और मानसीक तौर पर विकसित हो जीवन का आनंद उठाएं। बिना वजह तनाव न लें। आपको अपने जीवन साथी के साथ सुखस समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। मानसिक तनाव के चलते क्रोधी स्वभाव होगा।

आज क्या न करें- आज पार्टी करने करने से बचें

आज का मंत्र- आज लक्ष्मी मंत्र का जाप करें

आज का शुभ रंग – फिरोजी

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी षड्यन्त्र का शिकार हो सकते हैं। अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताकत की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। मौसम में बदलाव का असर आप पर पड़ सकता है। अपने परिवार के हितों के खिलाफ काम न करें। मुमकिन है कि आप उनके नजरिए से सहमत न हों, लेकिन निश्चित तौर पर आपके काम बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको घर वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

आज क्या न करें-आज खाना बनाने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा।

आज का मंत्र- आज ऊं नम: भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करें।

आज का शुभ रंग -नीला

मिथुन राशि ( Gmini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। आज रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी।

आज क्या न करें-आज नशा से दूर रहें।

आज का मंत्र-आज गायत्री मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग – भूरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज आपका सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा। पार्टनर को पूरा समय देंगे। मेहमानों के आने से घर में व्यस्तता का माहौल रहेगा, व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। शाम के समय आप आराम से अपने लिए कुछ वक्त निकाल सकते हैं। नई जगहों की यात्रा हो सकती है। मन में कोई न कोई आशंका बनी हुई रहेगी। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें।

आज क्या न करें- आज किसी को भी जूठा खाना न खिलायें

आज का मंत्र- आज हनुमान जी के मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग – नीला

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज आपका रचनात्मक काम आस-पास के लोगों को अचरज में डाल देगा और आपको काफी सराहना मिलेगी। ध्यान रखना होगा कि शुगर की कितनी मात्रा आप ले रहे हैं। अगर आपको बल्डशुगर की समस्या ज्यादा बड़ी लग रही है तो डॉक्टर के पास जाएं। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंक-झोंक होगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की संभव है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताजगी लाएगा और आपको खुशमिजाज रखेगा। कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं। रोजगार प्राप्ति की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज क्या न करें-किसी की चुगली करने से बचें

आज का मंत्र- आज ऊं ह्रीं श्रीं श्री महालक्ष्मीयाय नम:।

आज का शुभ रंग – गुलाबी

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज आपको पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। टेंशन कम से कम लें। व्यापारी वर्ग पैसो के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की वजह से मानसिक तनाव आ सकता है। दोस्तों की मदद से आपके कार्य सफल हो सकते हैं। इस समय सहयोगियों पर नजर रखें क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

आज क्या न करें- आज किसी से दोस्ती करने से बचें।

आज का मंत्र-विष्णु मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग – कॉफी

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी। आज आप नई योजनाएं बनाएंगे। धन प्राप्ति संभव है। युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पडेगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे प्रतिभा के बल पर कार्यक्षेत्र में खास पहचान बना लेंगे गणेश जी कहते हैं यात्रा करने से उत्साह बढ़ेगा। आप खुद पर सयंम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो। खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात जाहिर करने से नुकसान भी हो सकता है।

आज क्या न करें- आज किसी की चुगली ना करें।

आज का मंत्र-आज गणेश मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग -मजेंटा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज आप लोग कामों को निपटाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। कागजी काम निपट जाएगा। निवेश के मामले पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। जो लोग अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं उनको आज वह अवसर मिल सकता है और वह अपनी करियर की शुरुआत कर सकते हैं। तकदीर की भूमिका अच्छी है और यह एक आशीर्वाद है, लेकिन तकदीर को जिन्दगी का आधार न बनायें जो कुछ आपकी मेहनत आपको दे सकती है वो कोई ओर चीज नहीं दे सकती। प्रेमी-युगल को कड़ी परीक्षा या विरोध के दौर से गुजरना पड़ सकता है। अनैतिकता से बचना होगा।

आज क्या न करें-आज दूसरों का बुरा करने से बचे

आज का मंत्र- आज -घर में पूजा रखें।घर पर सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

आज का शुभ रंग – सफेद

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी परंतु थोड़ा विलंब होगा। फिर भी उस संबंध में प्रयत्न जारी रखने से उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा। दोस्तों के साथ मतभेद के चलते आप अपना आपा खो सकते हैं। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।

आज क्या न करें- आज लेट नाइट पार्टी करने से दूर रहें।

आज का मंत्र-आज गायत्री मंत्र का जाप करें

आज का शुभ रंग – नीला

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक में रुचि बढेगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काकी सम्वेदनशील होंगे। आत्मसंयत रहें। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है। हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे।

आज क्या न करें- आज शादी के रिशते को ठुकराना सही नहीं रहेग

आज का मंत्र-आज जातक गुरु मंत्र का जप करें।

आज का शुभ रंग -लेवेंडर

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जातक  आज का दिन श्रेष्ठ है। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। चली आ रही समस्या का निदान होगा। आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, जिसके चलते आप चिड़चिड़े हो सकते हैं।

आज क्या न करें-आज जातकबिना का मतलब के शॉपिंग से बचें।

आज का मंत्र- आज आज गणेश मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग – पीला

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपको एक कदम पीछे हटकर अपने पार्टनर को थोड़ी अधिक आजादी देनी ही चाहिए क्योंकि आप पिछले कुछ समय से उनके निजी दायरे में ज्यादा ही दखलंदाजी कर रहें हैं।

आज क्या न करें- आज किसी को उधार देने से बचें

आज का मंत्र- आदित्य स्तोत्र का पाठ करें।

आज का शुभ रंग – मैरून

आज का दैनिक राशिफल

ग्रह व नक्षत्रों की चाल का आपकी राशि पर होने वाला प्रभाव। दैनिक राशिफल की मदद से आप अपने भविष्य को और भी शानदार बना सकते हैं। इस फलादेश में आपके दैनिक जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का भविष्य दिया होता है।

दैनिक राशिफल में करियर, आर्थिक, पारिवारिक, निजी, प्रोफ़ेशन, व्यापार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा आपकी राह में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया है। इस फलकथन में आपकी समस्याओं का समाधान भी निहित है। तो चलिए जानते हैं कि आपका आज का राशिफल क्या कहता है।

दैनिका महत्व देखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसी के आधार पर अपनी योजनाओं का निर्धारण करते हैं तथा उसी के अनुरूप उसका क्रियान्वयन भी करते हैं।

दैनिक राशिफल में उपाय भी दिया गया है। यदि आपके भविष्यफल में किसी प्रकार की चुनौती या बाधा आती है तो उसके समाधान के लिए इसमें एक आसान उपाय भी बताया जाता है जिसे अपनाकर आप अपने आने वाले संकट या बाधा को दूर सकते

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) की भविष्यवाणियां सटीक होती हैं और पाठकों के जीवन में घटने वाली घटनाओं से मेल खाती हैं। आज का राशिफल (Rashifal Today) से हमारा उद्देश्य यही है कि हम अपने पाठकों का दिन बेहतर बनाने में उनका मार्गदर्शन कर सकें।

https://npg.news/rashifal/aaj-ka-dainik-rashifal-18-june-2023-aaj-ka-dainik-rashifal-18-june-2023-aaj-ka-rashifal-ravivar-ka-rashifal-barah-12-rashiyo-ki-bhavishyavani-jane-health-wealth-aur-upay-k-liye-rashifal-today-horoscope-rashifal-sunday-18-june-2023-rashifal-in-hindi-1242939