Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Aaj Ka Dainik Rashifal 19 June 2023: आज मेष मीन कर्क सिंह किस राशि के साथ घटेगी दुर्घटना, जानिए आज का दैनिक राशिफल और उपाय

Aaj Ka Dainik Rashifal 19June 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है….

प्रतिपदा 11:25 AM तक उसके बाद द्वितीया

आज का नक्षत्र-आर्द्रा 08:11 PM तक उसके बाद पुनर्वसु

आज का करण-बालव और कौलव

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग-वृद्धि

आज का वार- सोमवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि जातक आज का दिन शुभफलदायी है। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें पुरानी मित्र-मंडली के साथ संबंध फिर जीवंत हो जाएंगे। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। जिम्मेदारियों को संभालने के लिए घर पर या अपने तरीके में बदलाव करें। पारिवारिक संबंधों को नजरअंदाज न करें। कार्य में उतावलापन न दिखाएं।

आज क्या न करें- आज किसी की बातों से निजी रिश्ता खराब होगा

आज का मंत्र-आज मां दुर्गा को दीपदान करें।

आज का शुभ रंग – भूरा

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आप अपनी जिम्मेदारियों से मुँह न मोड़े उन्हें समझे और निभाएं। संयुक्त व्यवसाय में शामिल लोग व्यापार यात्रा के लिए जा सकते हैं, जो उनके लिए फायदेमंद होगा। आपका पसंदीदा रिश्तेदार या दोस्त आपको शाम तक आश्चर्यचकित कर सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। सावधानी बरतें। पड़ोसी से मधुर संबंध बनेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

आज क्या न करें-आज बहस से बचें।

आज का मंत्र- आज दुर्गा मां के बीज मंत्र का 108 जाप करें।

आज का शुभ रंग- नीला।

मिथुन राशि ( Gmini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आपके नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। लोभ या लालच में न फंसने की गणेशजी सलाह देते हैं। आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां चिंताजनक हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने के कारण कई तरह के घरेलू समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। संतान का अपेक्षित सहयोग व प्रेम मिलेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी दे सकती हैं।

आज क्या न करें- आज नए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखें।

आज का मंत्र- गणेश स्तुति करें और दान दें।।

आज का शुंभ रंग-हरा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज ऑफिस में काम के बोझ और घर में तनाव होने के कारण चिढ़चिढ़ापन महसूस कर सकते हैं। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएँ आ सकती हैं। छात्रों के लिए सामान्य परिश्रम का दिन होगा। आपका धैर्य दिन के अंत तक चीजों को बदल देगा, जिससे चीजें आपके अनुकूल हो जाएंगी। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें।

आज क्या न करें- आज चोरी करने से बचें

आज का मंत्र- सूर्य नमस्कार करें और जल चढ़ाये।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज से आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। उधारी वसूल होगी। आज धन पर्पटी के योग बन रहे हैं। आपके किसी पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में दूर रहें। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपकी मानसिक चिंंताएं आज बढ़ सकती हैं। खुद पर काबू रखें। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

आज क्या न करें-आज सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

आज का मंत्र- आज गुप्त नवरात्रि के पहले दिन दुर्गा मां के बीज मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग- काला।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे। अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। करीबी दोस्त के साथ अपने रहस्यों को साझा करने से बचें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। लोग काम के मोर्चे पर आपकी मासूमियत का फायदा उठा सकते हैं। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। स्वयं पर विश्वाश रखें और मन लगाकर कार्य करें। घरेलू मोर्चे पर बदलाव करने की सोचने से पहले उससे प्रभावित होने वाले सभी सदस्यों की मर्जी पूछ सकते हैं।

आज क्या न करें- आज किसी को घर न बुलायें

आज का मंत्र- आप सूर्य की पूजा और शिव मंदिर में जाएं।

आज का शुभ रंग नीला।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि जातक आज मकान, जमीन और जायदाद में, घर से चलने वाले किसी बिजनेस में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। कहां निवेश करना है, इस बारे में किस्मत से इशारे मिल सकते हैं। आपका बॉस काम के मोर्चे का समर्थन करेगा क्योंकि आपकी दृढ़ता उसे काम से संबंधित अपना निर्णय बदलने में मदद करेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ रहने के संकेत हैं। पैतृक व्यवसाय का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

आज क्या न करें- आज पार्टी करने करने से बचें

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार और धार्मिक कृत्य से दिन शुरू करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज सब कुछ आपकी इच्छा के अनुसार ही होगा। आपको लगेगा कि ये सब आपकी मेहनत से ना हो कर आपके सौभाग्य की वजह से हो रहा है। यह आपके लिए एक चुनौतीपूर्ण दिन भी हो सकता हैं क्योंकि नकारात्मक विचार आपको घेरेंगे। आपको अपने पिछले अनुभवों से दूर होना चाहिए क्योंकि वे सफलता को आपके साथ नहीं होने देंगे। भागीदारी मे लाभ होगा। कानूनी दखल फायदेमंद रहेगा।

आज क्या न करें- आज ऑफिस में वाणी पर लगाम रखें।

आज का मंत्र-सूर्य को हर दिन अर्ध्य दें, लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है। अपने जीवनसाथी के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। आज मनोरंजन में समय बीतेगा। आपको अपनी पिछली गलती को दोहराने की संभावना है, जिससे परिवार में संघर्ष होगा। थोड़ी मौज-मस्ती करने का मूड भी होगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अपनी योग्यता व क्षमताओं से उचित लाभ प्राप्त करेंगे।

आज क्या न करें- आज उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें।

आज का मंत्र- आज मंदिर जायें और भगवान की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- मैरून।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज आपका भाग्य ही आपको सफलता दिलाएगा। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। आपको बेहतर परिणाम के लिए धैर्य रखने और ध्यान करने की सलाह दी जाती है। गलत लोगो की संगती में आने से बचें। अपने समय का सही सदुपयोग करें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। अतिव्यय से बचें अन्यथा समस्या हो सकती है। किसी रिश्तेदार या परिचित से संबंधित अशुभ समाचार मिल सकता है।

आज क्या न करें-आज साथी की सेहत को लेकर सावधान रहें।

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड पढ़ें।

आज का शुभ रंग- काला।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि जातक आज आप अपने जज्बात पर काबू रखें और ऐसा कोई गैरजिम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। व्यवसायियों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर एक सामान्य दिन और आप ज्यादा बचत नहीं कर पाएंगे। व्यस्तता के चलते परिजनों पर कम ध्यान दे पाएंगे। उदर के रोग से पेट दुखने की आशंका है। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है।

आज क्या न करें- आज नशा से दूर रहें

आज का मंत्र-सूर्य और हनुमानजी की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- ग्रे।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। शुभ काम की संभावना है। अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। आपके मन में अचानक नया विचार आ सकता है जो आपके लिए कारगर साबित होगा। बिजनेस में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर और बड़े अवसर मिलेंगे।

आज क्या न करें- आज लहसून प्याज न खाएं।

आज का मंत्र-आज शिव भगवान उपासना करें

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का दैनिक राशिफल

ग्रह व नक्षत्रों की चाल का आपकी राशि पर होने वाला प्रभाव। दैनिक राशिफल की मदद से आप अपने भविष्य को और भी शानदार बना सकते हैं। इस फलादेश में आपके दैनिक जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का भविष्य दिया होता है।

दैनिक राशिफल में करियर, आर्थिक, पारिवारिक, निजी, प्रोफ़ेशन, व्यापार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा आपकी राह में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया है। इस फलकथन में आपकी समस्याओं का समाधान भी निहित है। तो चलिए जानते हैं कि आपका आज का राशिफल क्या कहता है।

दैनिका महत्व देखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसी के आधार पर अपनी योजनाओं का निर्धारण करते हैं तथा उसी के अनुरूप उसका क्रियान्वयन भी करते हैं।

दैनिक राशिफल में उपाय भी दिया गया है। यदि आपके भविष्यफल में किसी प्रकार की चुनौती या बाधा आती है तो उसके समाधान के लिए इसमें एक आसान उपाय भी बताया जाता है जिसे अपनाकर आप अपने आने वाले संकट या बाधा को दूर सकते

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) की भविष्यवाणियां सटीक होती हैं और पाठकों के जीवन में घटने वाली घटनाओं से मेल खाती हैं। आज का राशिफल (Rashifal Today) से हमारा उद्देश्य यही है कि हम अपने पाठकों का दिन बेहतर बनाने में उनका मार्गदर्शन कर सकें।

https://npg.news/rashifal/aaj-ka-dainik-rashifal-19-june-2023-aaj-ka-dainik-rashifal-19-june-2023-aaj-ka-rashifal-somvar-ka-rashifal-barah-12-rashiyo-ki-bhavishyavani-jane-health-wealth-aur-upay-k-liye-rashifal-today-horoscope-rashifal-monday-19-june-2023-rashifal-in-hindi-1243008