Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Aaj Ka Dainik Rashifal 25 March 2023: वृष राशि वाले वाणी पर लगाएं लगाम, कर्क वाले जल्दबाजी में न करें काम, जानिए अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Dainik Rashifal 25   March 2023:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Dainik Rashifal 25 March 2023:-: 

तिथि-चतुर्थी 04:23 PM तक उसके बाद पञ्चमी

आज का नक्षत्र-भरणी 01:19 PM तक उसके बाद कृतिका

आज का करण-विष्टि और बव

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग- विष्कुम्भ

आज का वार- शनिवार  

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज जातक किसी धार्मिक काम से लाभ मिलेगा। गरीबों को भोजन कराएंगे। बिजनेस में आत्मविश्वास से काम को सफल बनाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी, लेकिन सेहत से परेशान रहेंगे। खानपान पर ध्यान दें। वाणी पर संयम रखें । नौकरी में जीवन साथी का सहयोग रहेगा।

आज क्या न करें- आज मसालेदार भोजन से बचे

आज का मंत्र-आज सूर्य उपासना और रवि व्रत करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज पिता की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे। अस्पताल के चक्कर काटने में पूरा दिन बितेगा। पैतृक संपत्ति का भी नुकसान होगा। ससुराल के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखे,जीवनसाथी का साथ हर काम को छोड़कर दे। दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।

आज क्या न करें- आज किसी की बातों से निजी रिश्ता खराब होगा

आज का मंत्र-आज शनिवार को दीपदान करें।

आज का शुभ रंग – भूरा

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज अपनी योग्यता और बुद्धि से सफलता हासिल करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। नौकरी व बिजनेस की गति तेज रफ्तार के साथ सफलता दिलाने वाली है। दोस्तों के घर जाना होगा। पत्नी का साथ मिलेगा।

आज क्या न करें-आज बहस से बचें।

आज का मंत्र- आज शनि मंत्र का 108 जाप करें।

आज का शुभ रंग- नीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है भाई बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे, भाई बहन की सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों खिलाड़ियों के लिए बढ़िया समय चल रहा है जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और सेहत पर विशेष ध्यान रखें।

आज क्या न करें- आज ए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखें।

आज का मंत्र- गणेश स्तुति करें और दान दें।।

आज का शुंभ रंग-हरा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें ,बिना सोचें समझे ना कोई काम करें, नुकसान हो सकता है। वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है समय का सदुपयोग करें समय आपके अनुकूल है भाग्य आपका साथ दे रहा है जितना आप मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा। आपका स्वर्णिम चल रहा है। समय का सदुपयोग करें। आलस में अपना समय नष्ट ना करें । नौकरी अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी।

आज क्या न करें- आज चोरी करने से बचें

आज का मंत्र- सूर्य नमस्कार करें और जल चढ़ाये।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज इस राशि के जातक को हर तरफ से धन लाभ होने का योग है परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा ।भाई बहन का संबंध अच्छा रहेगा । नए कार्य एवं नए बिजनेस में लगने का योग बन रहा है खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है खुद पर नियंत्रण रखें। किसी को कुछ देने से पहले विचार करें।

आज क्या न करें-आज सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

आज का मंत्र- आज दुर्गा मां के बीज मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग- काला।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि गुस्से व जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, जातक को नुकसान हो सकता है। नए बिजनेस करने के अवसर मिलेंगे। शुभ कार्य का योग बन रहा है जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है। विरोधी परास्त होंगे और आपको नए तरह के कार्य से लाभ मिलेगा।नेगेटिव सोच से बचे। बच्चों को लेकर पजेसिव रहेंगे।

आज क्या न करें- आज किसी को घर न बुलायें 

आज का मंत्र- आप सूर्य की पूजा और शिव मंदिर में जाएं।

आज का शुभ रंग नीला।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज मदद करने से लोग पीछे हटेंगे। धैर्यपूर्वक अपने कामों को पूरा करेंगे। सफलता मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत से परेशानी रहेगी। जरूरी न हो तो यात्रा से बचें। नौकरी व बिजनेस में सफलता के योग है।तांबे या सोने के पात्र में जल पिएं, इससे पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

आज क्या न करें- आज पार्टी करने करने से बचें

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार और धार्मिक कृत्य से दिन शुरू करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज का दिन भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। कान दर्द से परेशान रहेंगे। कुछ नया सीखने के लिए बेहतरीन दिन है। आय से अधिक व्यय पर धन खर्च होने के योग हैं। विदेशी कम्पनियों से नौकरी के ऑफर आएंगे। शाम के समय किसी को कर्ज देने से बचें। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। बच्चों का ख्याल रखें।

आज क्या न करें- आज ऑफिस में वाणी पर लगाम रखें।

आज का मंत्र-सूर्य को हर दिन अर्ध्य दें, लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज वाणी पर संयम रखे । नए संबंध बनेंगे। परिवार से अनबन हो सकती हैं। कोई काम शुरु करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर ले । यात्राओ के योग से लाभ मिलेगा। नौकरी में अच्छे काम की वजह से जातक प्रशंसा के पात्र होंगे।

आज क्या न करें- आज उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें।

आज का मंत्र-  आज मंदिर जायें और भगवान की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- मैरून।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज जातक दोस्तों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। प्रेम संबंधों जातक का भावुक स्वभाव पार्टनर को अच्छा लगेगा। भाई-बहनों से लाभ होगा। नौकरी में प्रतिस्पर्धा रहेगी। धार्मिक काम का सफल आयोजन करेंगे। जीवनसाथी की तरफ से हर संभव सहायता मिलेगी। यात्रा करने से लाभ होगा।

आज क्या न करें-आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड पढ़ें।

आज का शुभ रंग- काला।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज के लिए जातक घर में जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। इसके बावजूद सुख मे कमी रहेगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा, लेकिन नुकसान भी संभव है। नौकरी में सामान्य रहने वाला है। क्रोध पर सयंम रखें। पड़ोसी से कम बोले। किसी के बारे में भी अच्छा नहीं सोच पाएंगे। जीवनसाथी की जातक से नाराज रहेंगे। जो आपके दिन को खराब करने के लिए काफी है।

आज क्या न करें- आज मीठा खाने से बचें।

आज का मंत्र-सूर्य और हनुमानजी की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- ग्रे।

https://npg.news/rashifal/aaj-ka-dainik-rashifal-25march-2023-aaj-ka-rashifal-shanivar-ka-rashifal-barah-12-rashiyo-ki-bhavishyavani-jane-health-wealth-aur-upay-k-liye-rashifal-today-horoscope-rashifal-saturday-25-march-2023-rashifal-in-hindi-1239289