Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Aaj Ka Mausam, 20 April 2023: गर्मी के कहर से नहीं मिल रही निजात, अभी और चढ़ेगा पारा, जानें आज के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam, 20 April 2023: भारत के कई राज्य गर्मी की मार झेल रहे हैं। उत्तर भारत समेत पूरे देश में सूरज के भीषण तापमान से गर्मी का पारा पढ़ा रखा है। कई राज्यों में गर्मी काफी हद तक सताने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो आज के दिन पारा 44 के पार पहुंच गया है। हालांकि, कुछ राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी जाहिर की है। देश के अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। 

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह तेज हवाएं चलीं और दिन में हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी के प्रकोप से थोड़ी और राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के चलते मंगलवार तड़के तीन बजे से साढ़े पांच बजे के बीच दिल्ली से जयपुर के बीच पांच उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा। IMD के मुताबिक, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

विभाग के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह लगातार चौथा दिन था, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में लगातार तीसरे दिन लू की स्थिति थी। आईएमडी के मुताबिक, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्र में 30 डिग्री सेल्सियस के पार जाने या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर चलने वाली गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है।

वहीं, तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है। इस महीने की शुरुआत में मौसम विभाग ने अप्रैल से जून के बीच उत्तर-पश्चिमी और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया था। विभाग ने कहा था कि इस अ‍वधि में मध्य, पूर्व और उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा दिनों तक लू चलने की आशंका है। दिल्ली में 2022 में अप्रैल का महीना ज्ञात मौसम इतिहास का दूसरा सबसे गर्म अप्रैल महीना दर्ज किया गया था, जिसमें औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था।

पिछले साल अप्रैल में शहर में नौ दिन लू चली थी। इनमें से चार दिन महीने के शुरुआती दस दिनों में पड़े थे, जो 2010 के बाद इस महीने में सर्वाधिक थे। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 28 और 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह बीते 12 वर्षों में अप्रैल में दिल्ली में दर्ज सर्वाधिक अधिकतम तापमान था।

यूपी के मौसम की जानकारी

UP में भी चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल हैं। वहां पर तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज लखनऊ में मौसम साफ रहेगा। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया सकता है और अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री तक बना रह सकता है।

बिहार, राजस्थान, असम समेत बाकी राज्यों के मौसम का हाल

Bihar की राजधानी Patna में भी आज लू के थपेड़े देखने को मिलेंगे। यहां पर तापमान लगभग 44 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, पहाड़ी राज्यों पर भी बर्फबारी और बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। साथ ही, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, असम, अरुणाचल प्रदेश और केरल राज्य में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है।

https://npg.news/national/uttar-bharat-heatwave-lu-ki-chapet-mein-kab-milegi-garmi-se-raahat-jaanen-aaj-ke-mausam-ka-haal-aaj-ka-mausam-20-april-2023-1240442