Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
BJP Sansad Candidate Radheshyam Rathiya Biography in Hindi: भाजपा सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का जीवन परिचय…

BJP Sansad Candidate Radheshyam Rathiya biography in Hindi:– भाजपा ने लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 2 रायगढ़ लोकसभा से राधेश्याम राठिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि रायगढ़ लोकसभा से जशपुर की बजाय रायगढ़ को प्रतिनिधित्व का मौका दिया गया है। राधेश्याम राठिया घरघोड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता है।

राधेश्याम राठिया रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक के छर्राटांगर गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म 12 जून 1972 को हुआ है। उनके पिता का नाम स्व. लीलाराम राठिया है। उनकी शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी तक है। उनका विवाह निद्रावती राठिया से हुआ है।

राधेश्याम राठिया का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। हुए सन 1995 में अपने गांव के उप सरपंच बनकर सक्रिय राजनीति में आए। 1995 से 2000 तक वे अपने गांव छर्राटांगर के निर्विरोध अध्यक्ष रहे। फिर 2000 से 2005 तक सदस्य जिला पंचायत रायगढ़ रहे। 2005 से 2010 तक अध्यक्ष जनपद पंचायत घरघोड़ा रहे। वर्ष 2010 से 2015 तक सदस्य जिला पंचायत रायगढ़ रहे। 2015 से 2020 तक निर्विरोध जनपद सदस्य घरघोड़ा रहे।

भाजपा संगठन में भी राधेश्याम राठिया कई जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्ष 1991 से 2005 तक वे सदस्य भाजपा जिला कार्य समिति रायगढ़ रहे हैं। 2004 से 2005 तक अध्यक्ष भाजपा घरघोड़ा मंडल रहे हैं । वर्ष 2010 से 2015 तक प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ रहे हैं। 2014 से 2018 तक जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला रायगढ़ रहे। 2017 से 2021 तक जिला उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला रायगढ़ रहे। 2023 की विधानसभा चुनाव में उन्होंने धरमजयगढ़ सीट से दावेदारी की थी। पर उनकी जगह हरिश्चंद्र राठिया को टिकट दे दी गई। उन्हें इस चुनाव का संचालक बनाया गया।

राधेश्याम राठिया वर्ष 2014 से 2018 तक सदस्य परियोजना मंडल एकीकृत विकास परियोजना धरमजयगढ़ रहे। वर्ष 2017 से 2021तक अध्यक्ष लघु वनोपज समिति के निर्विरोध अध्यक्ष रहें। उनके भाई राजाराम राठिया भी जनपद पंचायत घरघोड़ा के पूर्व अध्यक्ष रहे। इसके अलावा उनकी पत्नी निद्रावती राठिया जिला लघु वनोपज समिति रायगढ़ की पूर्व उपाध्यक्ष रहीं।

https://npg.news/politics/bjp-sansad-candidate-radheshyam-rathiya-biography-in-hindi-biography-of-bjp-mp-candidate-radheshyam-rathiya-1261601