Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
CG में कांटे की टक्कर, राजस्थान में BJP को बढ़त का अनुमान; जानें अन्य राज्यों का हाल, पूर्व CM रमन सिंह का बड़ा बयान

 तेलंगाना में मतदान खत्म होने के बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक सत्ता के लिए कांटे की टक्कर होने का अनुमान है। गौरतलब है कि मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान कराए गए।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान, भाजपा के साथ कांटे की टक्कर

सबसे पहले आए आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे है। आज तक और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल अनुमान के आधार पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी। भाजपा को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के खाते में 40 से 50 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है। अन्य और निर्दलीय के हिस्से में 1-5 सीटें जा सकती हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 90 है। बहुमत का आंकड़ा 46 है।

छत्तीसगढ़: एग्जिट पोल के अनुमान में कांटे की टक्कर

जन की बात के एग्जिट पोल में भी छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर होगी। कांग्रेस को 34-45 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन सीटें मिले सकती हैं।

  • टीवी 5 न्यूज के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पार्टी 56-64 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 29 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।
  • एबीपी और सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-4 सीटें जा सकती हैं।
  • न्यूज-24 और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल अनुमान में कांग्रेस को 57 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 33 सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाएगी।
  • रिपब्लिक और मैट्रिज के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। कांग्रेस को 44 से 52 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 34 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • टीवी-9 पोल स्ट्रैट के अनुमान के अनुसार कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 35-45 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-3 सीटें मिल सकती हैं।
  • टाइम्स नाऊ और ईटीजी के सर्वे में कांग्रेस को 48-56 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को 32-40 सीटें, जबकि अन्य के खाते में 2-4 सीटें जा सकती हैं।

राजस्थान में CM अशोक गहलोत को झटका, भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने के आसार

जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 100-122 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 14-15 सीटें जाने का अनुमान है।

  • आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 80-100 सीटें जीत सकती है। अन्य के खाते में 9-18 सीटें जा सकती हैं।
  • टीवी-9 भारतवर्ष और पोल स्ट्रैट के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 90-100 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा के खाते में 100-110 सीटें जा सकती हैं। अन्य और निर्दलीय उम्मीदवारों को 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 108-128 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 13-21 सीटें जा सकती हैं। 
  • रिपब्लिक पी मार्क के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार को तगड़ा झटका लगने के आसार हैं। इसके मुताबिक कांग्रेस को केवल 69-91 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 105-125 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-15 सीटें जाएंगी।
  • राजस्थान में इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 94-104 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा केवल 80 से 90 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अन्य के खाते में 14-18 सीटें जा सकती हैं।
  • रिपब्लिक मैट्रिज के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस 65-75 सीटें जीत सकती है। भाजपा को 115-130 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 12-19 सीटें जा सकती हैं।
  • दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भाजपा को 98 से 105 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को 85-95 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 10-15 सीटों का अनुमान है।
  • एबीपी सी वोटर के अनुसार, कांग्रेस को 71-91 सीटों पर जीत मिल सकती है।भाजपा को 94-114 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 9-19 सीटें जा सकती हैं।

तेलंगाना का एग्जिट पोल: कांग्रेस को लीड, बीआरएस पिछड़ सकती है; भाजपा दोहरे अंकों में!

मतदान खत्म होने के साथ ही तेलंगाना का एग्जिट पोल आ चुका है। कांग्रेस को लीड मिलने की संभावना है। जन की बात के एग्जिट पोल में 48-64 सीटें मिलने की संभावना है। बीआरएस पिछड़ सकती है। इस सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री केसीआर को 40-45 सीटें मिल सकती हैं। पहली बार भाजपा दोहरे अंकों में जा सकती है। भाजपा 7-13 सीटें जीत सकती है।

  • तेलंगाना में इंडिया टीवी सीएनएक्स के अनुमान के मुताबिक सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 31-47 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को महज दो-चार सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-7 सीटें जा सकती हैं। 
  • टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में बीआरएस को 37-45 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस को 60-70 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 6-8 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-7 सीटें जा सकती हैं।
  • न्यूज-24 और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक बीआरएस को 33 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 71 सीटें, जबकि भाजपा को सात सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य और निर्दलीय की झोली में आठ सीटें जा सकती हैं।

मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत का अनुमान

रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 118-130 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 97-107 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। इन अनुमानों के मायने हैं कि मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 116 है।

  • जन की बात के अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा को 100-123 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 102-125 सीटें मिल सकती हैं। अन्य की झोली में 0-5 सीटें जा सकती हैं।
  • टीवी-9 पोल स्ट्रैट के मुताबिक भाजपा को 106 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं। अन्य की झोली में 0-6 सीटें जा सकती हैं।
  • न्यूज-24-टुडेज चाणक्या के अनुमान के मुताबिक भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल कर सकती है। पार्टी को 151 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस महज 74 सीटों पर सिमट सकती है। अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं।
  • मध्य प्रदेश में टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल में भाजपा को 105-117 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 109-125 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • इंडिया टीवी और सीएनएक्स के अनुसार भाजपा को 140-149 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 70-89 सीटें मिल सकती हैं। बहुजन समाज पार्टी अधिकतम 15 सीटें जीत सकती है।
  • दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 95-115 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 105-120 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को अधिकतम 15 सीटें मिल सकती हैं।

मिजोरम के एग्जिट पोल; जनाधार की तलाश में BJP, कांग्रेस-MNF के बीच मुख्य मुकाबला

पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिजोरम के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक एमएनएफ को 10-14 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 5-9 सीटें मिलने के आसार हैं। भाजपा जनाधार तलाशती दिख रही है। बीजेपी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 15-25 सीटें जा सकती हैं।

  • इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ 14-18 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 0-2 सीट मिल सकती है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 12-16 सीटें जानें का अनुमान है।
  • मिजोरम में एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ को 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। जेपीएम को 12-16 सीटें मिल सकती हैं।
  • टाइम्स नाऊ-ईटीजी के एग्जिट पोल में एमएमएफ को 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। जेपीएम को 12-16 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान है।

आंकड़ा, आंकलन और जीत का दावाः Exit Poll को लेकर पूर्व CM रमन सिंह का बड़ा बयान,

रायपुर. एग्जिट पोल (Exit Poll) पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का बयान सामने आया है. पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा, बीजेपी ने जो इंगित किया था, वह स्पष्ट हो गया. आज एग्जिट पोल दिखा रहा है कि, 15 से बढ़कर बीजेपी 48 पर आ गई है. इस आंकड़े तक बीजेपी रुकने वाली नहीं है. बीजेपी 52 सीटों तक पहुंच सकती है.

वहीं आगे रमन सिंह ने कहा, 75 पार करने वाली कांग्रेस 40 पर आकर रुकती दिख रही है. 3 तारीख़ के नतीजे चौकाने वाले होंगे. कांग्रेस इससे नीचे जा सकती है.

The post CG में कांटे की टक्कर, राजस्थान में BJP को बढ़त का अनुमान; जानें अन्य राज्यों का हाल, पूर्व CM रमन सिंह का बड़ा बयान appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=115512