Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
CG में चिमनी की लौ से निकली आफताब की चमक: सायकिल दुकान वाले की बेटी का हुआ नासा में चयन, आत्मानंद में है 11 वीं की छात्रा

महासमुंद। चिमनी की लौ से निकली आफताब की चमक वाली कहावत को छतीसगढ़ की एक सामान्य परिस्थितियों की बच्ची ने सच कर दिखाया है। सायकिल दुकान चलाने वाले पिता की बेटी का चयन नासा प्रोजेक्ट के लिए हुआ है। नासा प्रोजेक्ट के लिए देश के 6 स्कूली बच्चों का चयन हुआ है। 6 बच्चों में छतीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद विद्यालय की 11 वीं की छात्रा रितिका ध्रुव ने भी स्थान बनाया है। उनका चयन नासा के सिटीजन साइंस प्रोजेक्ट के तहत क्षुद्र ग्रह खोज अभियान के लिए हुआ है। बच्ची फिलहाल 1 से 6 अक्टूबर तक नासा द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सतीश धवन स्पेस सेंटर श्री हरिकोटा आंध्रप्रदेश में है।

नासा सिटीजन साइंस प्रोजेक्ट के क्षुद्र ग्रह खोज 9अभियान चला रही है। जिसके लिए नासा ने आवेदन आमंत्रित किया था। जिसमे आत्मानंद स्कूल, नयापारा महासमुंद जिले की छात्रा रितिका ध्रुव ने भी आवेदन दिया था। रितिका मूलतः सिरपुर की रहने वाली है। उन्हें विज्ञान विषय मे शुरू से ही रुचि रही है। कई विज्ञान संबंधी कार्यशालाओं में वे शामिल होती रही है। नासा के चयन प्रक्रिया के पहले स्टेज में बिलासपुर में विषय संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। इस स्टेज को पार कर आईआईटी भिलाई में अपनी प्रस्तुति दी। फिर रितिका का चयन नासा प्रोजेक्ट में हुआ।

देश भर में 6 छात्रों का चयन कार्यक्रम के लिए हुआ था। जिनमें वोरा विघ्नेश आंध्रप्रदेश से, वेम्पति श्रीयेर आंध्रप्रदेश से, ओलविया जॉन केरल, के. प्रणीता महाराष्ट्र से, श्रेयस सिंह महाराष्ट्र से है। इन विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष के वैक्यूम में ब्लैक होल से ध्वनि की खोज विषय पर एक प्रस्तुति दी थी। वैज्ञानिक जजों की पूरी टीम ने रितिका ध्रुव को बधाई दी है। नासा के जज पैनल में डॉक्टर बेलवर्ड नासा से, डॉक्टर जोनाथ इसरो से व डॉक्टर ए राजराजन सतीश धवन शामिल थे। नासा में स्वामी आत्मानंद विद्यालय की छात्रा के चयन से प्रफुल्लित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम, महासमुंद जिले से विधायक व संसदीय सचिव किस्मत लाल नंद व जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों में कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर व एसपी भोजराज पटेल व जिला शिक्षा अधिकारी सौरिन चंद्रसेन ने बच्ची को व स्कूल प्रशासन को बधाई दी हैं।

4 भाई बहन, पिता सायकिल दुकान से चलाते हैं घर खर्च:-

रितिका ध्रुव महासमुंद जिले के सिरपुर के पास स्थित ग्राम तुमगांव की रहने वाली है। 4 भाई बहनों में रितिका दूसरे नंबर की है। उनसे बड़ी बहन बीएससी फायनल ईयर बायो स्ट्रीम की छात्रा है। उनसे छोटे दो भाई है। जिनमें एक 9 वीं व दूसरा 7 वीं का छात्र हैं। रितिका के पिता देव सिंह ध्रुव की गांव में ही एक छोटी सी सायकिल दुकान है। जिससे वो परिवार का भरण पोषण किसी तरह करते हैं। रितिका की माता सरोज ध्रुव गृहणी हैं। बचपन से ही मेधावी छात्रा रितिका की संसाधनों के अभाव के बावजूद भी पढ़ने में विशेष रुचि है। दसवीं में भी रितिका के 89 प्रतिशत अंक आये थे।

https://npg.news/exclusive/aftabs-glow-emanated-from-the-chimney-flame-in-cg-bicycle-shop-owners-daughter-selected-in-nasa-11th-student-in-atmanand-1233362