Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Chhattisgarh Budget 2024: सीजी पीडब्‍ल्‍यूडी का बजट: पढ़ें- आपके जिला और शहर को डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने बजट में दी है कौन- कौन सी सौगात…

Chhattisgarh Budget 2024: रायपुर। राज्‍य विधानसभा ने आज लोक निर्माण विभाग (पीडब्‍ल्‍यूडी) का वित्‍तीय वर्ष 2024-25 का बजट पारित कर दिया। सदन में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए विभागीय मंत्री और डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने कहा कि ‘‘हमने बनाया है हम ही संवारेंगे’’ से प्रेरित हमारी सरकार की दृढ़ इच्‍छा शक्ति और बजट के ठोस प्रावधानों से छत्‍तीसगढ़ में प्रगति एवं खुशहाली का एक नया अध्याय आरंभ हो रहा है। जनादेश का सम्मान करते हुए गांव व गरीब को विशेष प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ प्रदेश के दूर दराज तथा वनांचल एवं सुदूर क्षेत्रों तथा जहाँ अभी तक विकास का पहिया नहीं पहुंचा है, वहां विकास करने की विष्णुदेव सरकार ने ठानी है।

छत्‍तीसगढ़ में वाहनों की संख्या एवं स्वरुप में लगातार अत्यधिक वृद्धि होने से सड़कों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण महत्वपूर्ण सड़कों की चैड़ाई बढ़ाना, विद्यमान मार्गों का सुदृढ़ीकरण करना एवं जीर्ण क्षीर्ण एवं संकीर्ण पुलों की चैड़ाई बढ़ाने की आवश्यकता लगातार प्रतीत हो रही है। उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए एवं वर्तमान यातायात घनत्व देखते हुए प्रस्तावित बजट में प्रावधान किये गये हैं। इसी के साथ महत्वपूर्ण मुख्य जिला मार्गों का भी उन्नयन एवं चैड़ीकरण जहां यातायात में बढ़ोत्तरी हुई है वहां किया जाना आवश्यक है।

मोदी की गारंटी के अंतर्गत हमारा संकल्प है कि ‘‘हम 2027 तक प्रदेश के प्रत्येक राज्यमार्गों को बारहमासी उपयुक्त एवं वर्तमान यातायात के अनुरुप मजबूतीकरण करेंगे‘‘। राज्य मार्गों के निर्माण में विस्तृत सर्वेक्षण, डी.पी.आर., भू-अर्जन एवं वन व्यपवर्तन के कारण काफी विलंब होता है। मोदी की गारंटी के अनुसार राज्य के सभी राज्य मार्गों को यथासंभव डबल लेन किया जाना है। इस हेतु सड़क एवं पुल के कार्यों को प्रारंभ करने से पूर्व विस्तृत सर्वे, भू-अर्जन, डी.पी.आर. तैयार किया जावेगा, जिससे प्राक्कलन तैयार करने एवं स्वीकृति पश्चात् कार्य करने में किसी भी प्रकार का विलंब न हो, इससे समय पर निर्माण कार्य पूर्ण होगा एवं लगातार वृद्धि की संभावना भी कम होगी।

इसी प्रकार – मुख्य मार्गों में शहरों के बाहर रिंग रोड़ बनाने/शहर में यातायात सुगम करने हेतु फ्लाई ओव्हर/रेल्वे ओव्हर ब्रिज से संबंधित कार्यों को प्रारंभ करने के पूर्व सर्वेक्षण, भू-अर्जन कर डी.पी.आर. तैयार किया जावेगा।

राज्य के सभी पहुंच विहीन गांवों की कनेक्टीविटी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण सड़कों को नदी-नालों पर पुलों का निर्माण करना सुनिश्चित किया गया है, जिससे गांवों में बारहमासी आवागमन सुनिश्चित होगा। गांव के किसानों तथा कामगारों को मंडी तथा रोजगार हेतु शहरी क्षेत्रों में पहुंचने हेतु सुलभ एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध होगा, जिससे गांवों का विकास भी होगा।

हमारी सरकार का उद्देश्य है कि सड़क यातायात एवं कनेक्टीविटी के परिप्रेक्ष्य में अविकसित एवं पिछड़े क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता पर सड़कों से जोडेंगे, जिससे प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास सुनिश्चित हो। गांव में पहुंचने वाली सड़कों की स्थिति में अभी भी सुधार की आवश्यकता है, इस हेतु गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण को भी विशेष ध्यान दिया जाना है। इस हेतु न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम तथा मूलभूत न्यूनतम सेवा के तहत कई ग्रामीण सड़कों को प्राथमिकता से बनाने हेतु बजट में प्रावधानित किया गया है।

विगत वर्षों में स्वीकृत कई कार्य अभी तक अपूर्ण है। जिन्हें प्राथमिकता तय कर सरकार द्वारा पूर्ण करने की कार्यवाही की जा रही है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान किया जा रहा है। कार्यस्थल पर लैब तथा प्रयोग शालाओं में सामग्री का परीक्षण कर कार्य कराने पर विषेष ध्यान दिया जायेगा तथा कार्यों की गुणवत्ता हेतु उǔच अधिकारियों द्वारा निरंतर दौरा कर ध्यान दिया जा रहा है। इस हेतु ’’पी.डब्ल्यू.डी. दृष्टि एप’’ भी लांच किया गया है, जिसके माध्यम से निरीक्षणकर्ता अधिकारी कार्यस्थल से ही कार्य के फाटोग्राफ्स लेकर सर्वर पर अपलोड करेंगे।

शहरी क्षेत्रों में रेल्वे के लेबल क्रासिंग पर आये दिन यातायात अवरूद्ध होने की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता को भारी असुविधा होती है एवं अनावश्यक समय नष्ट होता है। इसी के सार्थ इंधन का अपव्यय भी होता हैै। भारत सरकार की

‘‘सेतु बंधन’’ परियोजना अंतर्गत केन्द्रीय सड़क निधि में 07 रेल्वे ओव्हर ब्रिज के नवीन कार्य की सहमति केन्द्र शासन से प्राप्त हुई है। इन 07 कार्यों को बजट में प्रावधानित किया गया है, इनके निर्माण कार्य की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जावेगी।

लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यालयों एवं आवासीय भवनों का निर्माण किया जाता है, जिसका प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। विभाग द्वारा भवनों का निर्माण उǔच गुणवत्ता के साथ निर्माण की जाती है। विभाग में ही स्ट्रक्चर डिजाईन का कार्य भी किया जा रहा है। इस वर्ष बजट में जिला एवं अधीनस्थ न्यायालय के कार्यों के निर्माण, नवीन विश्राम भवन एवं विश्राम गृह, भू-राजस्व कार्यालय भवन, मैदानी कार्यालय, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, शिक्षा-चिकित्सा महाविद्यालय, परिवहन कार्यालय भवन, जेलों में बंदियों हेतु बैरक्स का निर्माण, हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं महाविद्यालय के भवन आदि का निर्माण कार्य को शामिल कराया गया है।

सड़कों की लंबाई मार्गों की लंबाई:- छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मार्गों की कुल लंबाई 35485 कि.मी. है:-

ऽ 3484 कि.मी. राष्ट्रीय राजमार्ग

(1102 कि.मी. एन.एच.ए.आई. के अंतर्गत है एवं शेष 2382 कि.मी. लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत है)

ऽ 4310 कि.मी. राज्य मार्ग

ऽ 11382 कि.मी. मुख्य जिला मार्ग

ऽ 16309 कि.मी. अन्य जिला एवं ग्रामीण मार्ग हैं।

विभाग के अंतर्गत विभिन्न मार्गों में कुल 1575 वृहद पुल, 8579 मध्यम पुल निर्मित है, जिनका संधारण किया जाता है।

वर्ष 2023-24 की उपलिब्धयाँ

ऽ वर्ष 2023-24 में रू. 7776 करोड़ आबंटन प्राप्त हुआ था, जिसके विरूद्ध रू. 3778 करोड़ का व्यय माह दिसम्बर 2023 तक किया गया है।

ऽ वर्ष 2023-24 में माह दिसम्बर 2023 तक कुल 3410 कि.मी. सड़कों का निर्माण तथा उन्नयन कार्य किया गया। इसी के साथ 56 वृहत पुल एवं 61 मध्यम पुलों का निर्माण किया गया।

ऽ विभिन्न विभाग के भवन निर्माण के अंतर्गत् 139 भवन कार्य पूर्ण किए गए एवं 227 भवन कार्य प्रगति पर है।

ऽ वर्ष 2023-24 में 01 रेल्वे ओव्हर ब्रिज का कार्य पूर्ण, 01 कार्य प्रगति पर है। 06 कार्य रेल्वे विभाग द्वारा किया जा रहा है।

ऽ बायपास मार्गों के अंतर्गत वर्तमान में कुल 15 स्वीकृत कार्यों में से 01 कार्य पूर्ण, 06 प्रगति पर है तथा 08 कार्यों को प्रारंभ करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

ऽ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 पर फ्लाई ओव्हर/ग्रेड सेपरेटर के अंतर्गत 02 फ्लाई ओव्हर कार्य पूर्ण, 02 प्रगति पर तथा 3 कार्य तकनीकी स्वीकृति स्तर पर है।

ऽ ए.डी.बी. (लोन 3) परियोजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण 24 मार्ग लंबाई 826 कि.मी. के कार्य स्वीकृत किये गये हैं, जिनकी लागत रू. 3370 करोड़ हैं, जिसमें 70 प्रतिशत राशि ए.डी.बी. से ऋण के रूप में प्राप्त हुई है। वर्तमान में 03 मार्ग पूर्ण, 21 मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

ऽ छत्तीसगढ़ रोड एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कारर्पोरेशन लिमिटेड रायपुर द्वारा लोन प्राप्त कर कार्य करने हेतु 431 मार्गों की कुल लंबाई 3127 किमी, हेतु कुल प्रशासकीय स्वीकृति रू. 4952 करोड़ जारी की गई है।

जिसमें से 347 कार्य पूर्ण, 77 कार्य प्रगति पर एवं शेष कार्यों को प्रारंभ करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इसी प्रकार 90 पुल कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति राशि रू. 801 करोड़ जारी की गई है। जिसमें से 29 कार्य पूर्ण, 55 कार्य प्रगति पर एवं शेष कार्यों को प्रारंभ करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

केन्द्रीय योजना के कार्य

ऽ केन्द्रीय सड़क निधि के अंतर्गत स्वीकृत 21 कार्यों में से 02 पूर्ण, 17 प्रगति पर एवं 1 निविदा स्तर पर है। इसके अतिरिक्त 07 नये रेल्वे ओव्हर ब्रिज की स्वीकृति केन्द्र शासन से प्राप्त हुई है, जिसे प्रारंभ करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

ऽ एल.डब्ल्यू.ई (आर.आर.पी.-प्) योजना के अंतर्गत इस वर्ष 05 कार्य पूर्ण किए गए है। शेष 10 कार्य प्रगति पर है।

ऽ आर.सी.पी.एल.डब्ल्यू.ई.(आर.आर.पी.- प्प्) के फेस 1 एवं 2 अंतर्गत इस वर्ष 89 कार्यों में से 44 कार्य पूर्ण किये गये। इसी योजना में फेस 3 के अंतर्गत कुल 158 नये कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसमें से 83 कार्य प्रगति पर तथा शेष कार्य प्रारंभ करने हेतु निविदा की प्रक्रियाधीन है।

ऽ राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य – वर्ष 2023-24 में दिसम्बर 2023 तक कुल 23 सड़क कार्य, 15 पुल कार्य स्वीकृत है जिसमें से 09 सड़क कार्य तथा 03 पुल कार्य वर्तमान में प्रगति पर है तथा शेष 26 कार्य निविदा स्तर पर है। काॅरीडोर मार्ग के अंतर्गत 11 कार्य स्वीकृत है, जिसमें से 06 कार्य प्रगति पर तथा 05 कार्य निविदा स्तर पर है। सड़क चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के अन्तर्गत 68 कि.मी. कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

वर्ष 2023-24 में सड़क एवं पुलों की उपलब्धि निम्नानुसार है:-

1. नया डामरीकरण – 1074 कि.मी.

2. मजबूतीकरण – 162 कि.मी.

3. चैडीकरण – 198 कि.मी.

4. डामरीकृत नवीनीकरण – 1760 कि.मी.

5. कांक्रीट मार्ग निर्माण – 216 कि.मी.

योग – 3410 कि.मी.

6. पुलिया – 1420 नग

7. वृहद् पुल – 56 नग पूर्ण, 180 नग प्रगति

8. रेल्वे ब्रिज – 01 नग पूर्ण, 02 नग प्रगति

9. मध्यम पुल – 61 नग पूर्ण

वर्ष 2023-24 की उपलब्धियां सड़क एवं पुल

1. मांग संख्या 24

2. (सामान्य क्षेत्र) – आबंटन रु. 2224.95 करोड़ व्यय रु. 1173.92 करोड

उपलब्धि

546 सड़के पूर्ण

383 प्रगति पर,

18 पुल पूर्ण,

62 पुल प्रगति पर

2. मांग संख्या 42

(आदिवासी क्षेत्र) – आंबटन रु. 1282.70 करोड़ व्यय रु. 428.68 करोड़

उपलब्धि

178 सड़के पूर्ण,

322 प्रगति पर

35 पुल पूर्ण,

123 प्रगति पर

3. मांग संख्या 64

(अनुसूचित जातिक्षेत्र) – आंबटन रु. 289.10 करोड, व्यय रु. 102.6 करोड़

उपलब्धि

29 सड़के पूर्ण,

68 प्रगति पर,

03 पुल पूर्ण,

06 प्रगति पर

4. मांग संख्या 76 (ए.डी.बी.) आंबटन रु. 836.76 करोड व्यय रु. 416.27 करोड़

उपलब्धि

03 सड़कें पूर्ण,

21 प्रगति पर

वर्ष 2023-24 की उपलब्धियां

भवन कार्य

1. मांग संख्या 67

(सामान्य क्षेत्र) – आबंटन रु. 797.18 करोड़ व्यय रु. 355.05 करोड

उपलब्धि

101 पूर्ण

168 प्रगति पर,

2. मांग संख्या 68

(आदिवासी क्षेत्र) – आंबटन रु. 133.62 करोड़ व्यय रु. 23.50 करोड़

उपलब्धि

37 पूर्ण,

59 प्रगति पर

3. मांग संख्या 64

(अनुसूचित जाति क्षेत्र) – आंबटन रु. 3.08 करोड, व्यय रु. 5 लाख

उपलब्धि

1 पूर्ण,

रेल्वे ओव्हर ब्रिज/अंडर ब्रिज

 01 रेल्वे ओव्हर ब्रिज पूर्ण, 01 रेल्वे ओव्हर ब्रिज प्रगति पर एवं 01 रेल्वे ओव्हर/अंडर ब्रिज निविदा स्तर पर है।

ऽ पूर्ण रेल्वे ओव्हर ब्रिज –

चाम्पा गेवरा रेलमार्ग के किमी. 694/29-31 पर उरगा के पास रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण लागत रू. 28.28 करोड़।

ऽ प्रगतिरत रेल्वे ओव्हर ब्रिज – हावड़ा-मुम्बई रेलमार्ग पर जयराम नगर के पास कि.मी. 704/1-3 पर आर.ओ.बी. का निर्माण लागत रू. 41.75 करोड़।

ऽ निविदा प्रक्रिया में रेल्वे ओव्हर ब्रिज – जिला रायगढ़ के हावड़ा-मुबई रेलमार्ग में लवेल क्रासिंग 313 खरसिया यार्ड के पास रेल्वे ओव्हर ब्रिज एवं रेल्वे अण्डर ब्रिज का निर्माण लागत रू. 64.95 करोड़।

ऽ 06 रेल्वे ओव्हर/अंडर ब्रिज के कार्य रेल्वे द्वारा कराये जा रहे है।

ऽ सी.आर.एफ. योजनांतर्गत ‘‘सेतु बंधन’’ अंतर्गत स्वीकृत नवीन कार्यः-

1 हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग में रेलमार्ग के एल.सी.नं. 392 रिंगनी गेट हथबंद सिमगा मार्ग पर रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण।

2 जिला बलौदाबाजार के मुंबई- हावड़ा रेलमार्ग मे भाटापारा स्टेशन एल.सी.नं. 385 खोखली-धौराभाठा गेट पर रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण।

3 जिला बलौदाबाजार के हावड़ा मुंबई रेलमार्ग में तिल्दा रेलवे स्टेशन के पूर्व तिल्दा जोता मार्ग पर रेलवे ओव्हर ब्रिज एवं रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य।

4 दुर्ग-दल्लीराजहरा रेल लाईन के रेल्वे क्रासिंग क्र. डी.डी.-50 पाररास पर आर.ओ.बी. का निर्माण कार्य।

5 दुर्ग-दल्लीराजहरा रेल लाईन के चैनगंज गेट पर आर.ओ.बी. का निर्माण कार्य।

6 हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग के टेमरी-सक्ती-टुण्ड्री मार्ग पर आर.ओ.बी. का निर्माण कार्य।

7 जिला रायपुर के सिलयारी मांढर (सिलयारी गेट) रेल लाईन 405 में रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण कार्य।

बायपास मार्ग

 01 बायपास मार्ग पूर्ण किये गये

1. जिला दुर्ग के पाउवारा बायपास मार्ग लं. 2.50 कि.मी. लागत रुपये 5.27 करोड़।

 06 बायपास मार्ग प्रगति पर है:-

1 जगदलपुर बायपाास मार्ग का उन्नयन कार्य लं. 19.29 कि.मी. लागत रु. 42.81 करोड़।

2 खैरागढ़ में बायपास मार्ग का निर्माण लं. 4.65 कि.मी. लागत रु. 31.16 करोड़।

3 वाड्रफनगर बायपास मार्ग लंबाई 13 कि.मी. लागत रू. 20.80 करोड़।

4 जिला कोरिया के जनकपुर बायपास मार्ग निर्माण लं 1.50 कि.मी. लागत रू. 3.36 करोड़।

5 जिला दंतेवाड़ा के बायपास गीदम जनपद से बांगाबाड़ी तक सड़क निर्माण कार्य लं. 10.10 कि.मी. लागत रू. 26.78 करोड़।

6 बलौदा बायपास मार्ग लं. 6.30 कि.मी. लागत रू. 30.50 करोड़।

फ्लाई ओव्हर/ग्रेड सेपरेटर

 रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 में 02 फ्लाई ओव्हर पूर्ण किये गये:-

1 पावर हाउस फ्लाई ओव्हर

2 चंद्रा मौर्या सुपेला फ्लाई ओव्हर

 रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 में 02 फ्लाई ओव्हर प्रगति पर है:-

1 कुम्हारी फ्लाई ओव्हर

2 ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाई ओव्हर

 03 फ्लाई ओव्हर/ग्रेड सेपरेटर की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। भू-अर्जन एवं तकनीकी स्वीकृति स्तर पर है:-

1 जिला रायपुर के रिंग रोड नं. 1 के उद्योग भवन के पास सेपरेटर

फ्लाई ओव्हर

2 जिला रायपुर के तेलीबंाधा चैक से व्ही.आई.पी. चैक तक फ्लाई ओव्हर

3 जिला रायपुर के नगर पालिक निगम के एक्सपे्रस-वे (टेमरी) से माना व्ही.आई.पी. मार्ग के मध्य एलिवेटेड कारीडोर

भवन कार्य

इस वर्ष पूर्ण किये गये महत्वपूर्ण भवनों में:-

नई दिल्ली द्वारका में नवीन छत्तीसगढ़ भवन (छत्तीसगढ़ निवास)

बीजापुर में आदर्श आवासीय महाविद्यालय भवन

रायपुर में टेनिस स्पोर्ट्स अकादमी

अम्बिकापुर में संभागीय आयुक्त कार्यालय भवन

दंतेवाड़ा में न्यायिक अधिकारियों/ कर्मचारियों हेतु 87 नग आवासीय भवन

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में वटगन, जिला दुर्ग में जामुल एवं मचांदुर, जिला सूरजपुर में चांदनी बिहारपुर, जिला रायगढ़ एवं बालोद के जोबी में शासकीय महाविद्यालय भवन

सूरजपुर में आडिटोरियम एवं कुनकुरी जिला जशपुर में इण्डोर स्टेडियम का निर्माण

महत्वपूर्ण प्रगतिरत भवनों में:-

ऽ नवा रायपुर में राजभवन, मुख्यमंत्री निवास, मंत्रीगण आवास, उǔच अधिकारियों के आवास निर्माण

ऽ नवा रायपुर में नवीन विधानसभा भवन

ऽ बेमेतरा में 500 सीटर आडिटोरियम

ऽ बिलासपुर में ट्राजिट हास्टल भवन

ऽ बस्तर में आडिटोरियम

ऽ गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में संयुक्त जिला कार्यालय भवन

ऽ राजिम में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन

ऽ अम्बिकापुर में प्रयास आवासीय विद्यालय भवन

ऽ सूरजपुर में 250 सीटर बालक एवं 250 सीटर बालिका अनुसूचित जनजाति छात्रावास भवन

ऽ शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर में नवीन कन्या छात्रावास भवन निर्माण

वर्ष 2024-25 के लिये लोक निर्माण विभाग का बजट प्रस्ताव निम्नानुसार हैः-

वर्ष 2024-25 में लोक निर्माण विभाग का कुल बजट रू. 8016 करोड़, 84 लाख, 34 हजार प्रावधानित है। इसमें नये कार्यों के लिये रू. 1275 करोड़, 52 लाख, 89 हजार का प्रावधान रखा गया है:-

सामान्य क्षेत्र के कार्य – मांग संख्या 24

इस योजना के लिये रू. 3481 करोड़, 88 लाख, 96 हजार का प्रावधान किया गया है। इसमें नये कार्यों के लिये

रू. 471 करोड़, 33 लाख की मांग की गई है। कार्यों का प्रस्ताव निम्नानुसार है:-

ऽ मद क्रमांक 1 (3775):-

14 रेल्वे ओव्हर ब्रिज एवं 03 अंडर ब्रिज, 01 अंडर पास हेतु कुल अनुमानित लागत रू. 270 करोड़ हेतु रू. 27 करोड़ की मांग की गई है।

महत्वपूर्ण कार्यों में:-

1 रायपुर के तेलघानी नाका चैक से रायपुर रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म क्र. 7 तक अंडर पास का निर्माण लागत

रू. 1000 लाख।

2 रायपुर के मंदिर हसौद के रेल्वे स्टेशन के निकट वाल्टेयर लाईन के क्रासिंग में रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण लागत रू. 1200 लाख।

3 रायगढ़ के हावड़ा मुंबई रेल मार्ग के रेल्वे क्रांसिग क्र. 287 में चक्रधर नगर में रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण लागत रू. 8000 लाख।

मद क्रमांक 2 (4151)

वृहद पुलों के निर्माण अंतर्गत 101 वृहद पुल निर्माण, 01 फ्लाई ओव्हर, 02 ग्रेड सेपरेटर, 05 ओव्हर पास/अंडर पास का निर्माण एवं 01 ओव्हर एवं 01 अंडर ब्रिजों के सौदर्यीकरण के कार्यों हेतु कुल अनुमानित लागत रू. 681 करोड़ 34 लाख हेतु रू. 68 करोड़ 51 लाख की मांग की गई है। महत्वपूर्ण कार्यों में:-

1. रायपुर के पंडरी मोवा मार्ग पर फ्लाई ओव्हर का निर्माण लागत रू. 7500 लाख।

2. रायपुर के अटल पथ एक्सप्रेस-वे पर फुंडहर चैक में ग्रेड सेपरेटर का निर्माण लागत रू. 1000 लाख।

3. बिलासपुर शहर के मंगला चैक में ग्रेड सेपरेटर का निर्माण लागत रू. 1250 लाख।

4. रायपुर शहर के रिंग रोड़ क्र. 2 में जरवाय मार्ग बंगाली होटल के पास

ओव्हर पास का निर्माण लागत रू. 2000 लाख।

5. रायपुर के रिंग रोड़ नं.. 1 पर सरोना चैक के समीप ओव्हर पास का निर्माण लागत रू. 1000 लाख।

6. रायपुर के भारतमाता चैक से कुकरी तालाब के पास से रायपुर रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म नं. 7 तक ओव्हर पास/अंडर पास का निर्माण लागत रू. 500 लाख।

7. रायपुर के एक्सप्रेस-वे के गुढयारी भाग से रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म नं. 7 तक अंडर पास का निर्माण लागत रू. 500 लाख।

8. टांटीबंध भनपुरी रिंग रोड नं. 2 पर सरोरा के समीप ओव्हर पास का निर्माण लागत रू. 1250 लाख।

ऽ मद क्रमांक 3 (7976)

जवाहर सेतु योजना अंतर्गत 09 पुल निर्माण कुल अनुमानित लागत

रू. 33 करोड़ 30 लाख हेतु रू. 3 करोड़ 40 लाख की मांग की गई है।

ऽ मद क्रमांक 4 (4336)

11 राज्य मार्ग लम्बाई 122 कि.मी. कुल अनुमानित लागत रू. 147 करोड़ 50 लाख के निर्माण एवं उन्नयन हेतु

रू. 14 करोड़ 80 लाख की मांग की गई है।

महत्वपूर्ण कार्यों में:-

1. बलौदाबाजार बायपास मार्ग व्हाया लटुआ पनगांव लम्बाई 15 कि.मी. लागत

रू. 4000 लाख।

2. जिला कबीरधाम के एन.एच.-30 के कि. मी. 50 से 57 तक फोरलेन में उन्नयन लागत रू. 450 लाख।

3. कटघोरा कोरबा मार्ग के कि.मी. 1 से 13/2 में सी.सी. रोड निर्माण लम्बाई 12.20 कि.मी. लागत रू. 2500 लाख।

ऽ मद क्रमांक 5 (4557)

सुदृढ़ीकरण (सतह मजबूतीकरण) जिला एवं अन्य मार्ग अंतर्गत 54 मार्ग लम्बाई

548 कि.मी. कुल अनुमानित लागत

रू. 336 करोड़ 98 लाख के निर्माण एवं

उन्नयन हेतु रू. 33 करोड़ 85 लाख की मांग की गई है।

महत्वपूर्ण कार्यों में:-

1. कटघोरा बायपास मार्ग लम्बाई 17.15 कि.मी. का मजबूतीकरण लागत रू. 950 लाख।

2. कोटमी पसान जटगा कटघोरा मार्ग लम्बाई 80.20 में प्रस्तावित 50.40 कि.मी. का मजबूतीतरण लागत रू. 900 लाख।

3. सीपत बलौदा कोरबा मार्ग लम्बाई

14 कि.मी. में मजबूतीकरण एवं मध्यम पुल का उन्नयन कार्य लागत रू. 650 लाख।

4. राजनांदगांव बायपास सर्विस मार्ग लम्बाई

5 कि.मी. का मजबूतीकरण लागत

रू. 500 लाख।

5. कांकेर दुधावा मार्ग में राज्य मार्ग क्र. 6 में 13 नग पुल-पुलियों का निर्माण

(चैड़ीकरण कार्य) लागत रू. 750 लाख।

ऽ मद क्रमांक 6 (7991) राज्य मद

केन्द्रीय सड़क निधि योजनांतर्गत नवीन स्वीकृत 07 रेल्वे ओव्हर ब्रिज के कार्यों के भू-अर्जन एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य लागत रू. 63 करोड़, 50 लाख हेतु

रू. 6 करोड़, 35 लाख की मांग की गई है।

मद क्रमांक 7 (8716)

केन्द्रीय सड़क निधि योजना अंतर्गत 07 नवीन स्वीकृत रेल्वे ओव्हर ब्रिज लागत रू. 185 करोड़ के निर्माण हेतु रू. 18 करोड़, 50 लाख की मांग की गई है।

ऽ मद क्रमांक 8 (1222)

ग्रामीण सड़कों के निर्माण अंतर्गत 322 मार्ग लम्बाई 1325 कि.मी. एवं 05 पुल कुल अनुमानित लागत रू. 1508 करोड़,

73 लाख के निर्माण एवं उन्नयन हेतु

रू. 155 करोड़, 34 लाख की मांग की गई है।

महत्वपूर्ण कार्यों में :-

1. स्मृति नगर पेट्रोल पंप से आई.आई.टी. जवरा सिरसा तक फोरलेन मार्ग का

निर्माण कार्य लम्बाई 7 कि.मी. लागत

रू. 700 लाख।

2. जिला कोरिया के बिसुनपुर से सलका बैकुण्ठपुर बायपास मार्ग निर्माण कार्य लम्बाई 7 कि.मी. लागत रू. 700 लाख।

3. भवरमरा से भोथली बायपास मार्ग लम्बाई 1.275 कि.मी. लागत रू. 500 लाख।

4. जिला मुंगेली के सांवतपुर से बिजराकांपा

(कला) केनाल तक मार्ग लम्बाई

21 कि.मी. लागत रू. 1300 लाख।

5. जिला मुंगेली के बांधा से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरहट तक मार्ग लम्बाई 3 कि.मी. लागत रू. 375 लाख।

6. जिला रायपुर के गोंदवारा-सरोरा-उरला बायपास मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य लम्बाई 4 कि.मी. लागत रू. 600 लाख।

ऽ मद क्रमांक 9 (1513)

जिले की मुख्य सड़कों की निर्माण अंतर्गत 50 मार्ग लम्बाई 565 कि.मी. कुल अनुमानित लागत रू. 546 करोड़, 60 लाख के निर्माण एवं उन्नयन हेतु रू. 55 करोड़, 45 लाख की मांग की गई है।

महत्वपूर्ण कार्यों में:-

1. शंकर नगर खम्हारडीह कचना मार्ग लम्बाई 4.80 कि.मी. का फोरलेन एवं चैड़ीकरण कार्य लागत रू. 750 लाख।

2. अभनपुर राजिम गरियाबंद मार्ग से ग्राम नायकबांधा होते हुए नवीन बस स्टैण्ड अभनपुर तक बायपास निर्माण लागत

रू. 1250 लाख।

3. गरियाबंद जिले में नवीन मेला स्थल राजिम (चैबेबांधा से लक्ष्मण झुला राजिम तक) लम्बाई 3.50 कि.मी. तक 4 लेन निर्माण लागत रू. 2000 लाख।

4. जिला मुंगेली के कोटा लोरमी पंडरिया मार्ग का चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य लम्बाई 8 कि.मी. लागत रू. 1000 लाख।

ऽ मद क्रमांक 10 (2457)

न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम अंतर्गत 125 ग्रामीण मार्ग लम्बाई 833 कि.मी. कुल अनुमानित लागत रू. 693 करोड़,

2 लाख के निर्माण एवं उन्नयन हेतु

रू. 69 करोड़, 38 लाख की मांग की गई है।

महत्वपूर्ण कार्यों में:-

1. एक्सप्रेस-वे रायपुर में अनाधिकृत प्रवेश/निकास रोकने के लिये आर.सी.सी. दीवाल/आर.सी.सी. क्रश बेेरियर का निर्माण कार्य लागत रू. 600 लाख।

2. एन.एच.-149 बी के अंतर्गत उरगा से सीतामणी तक 4 लेन पुल-पुलिया सहित सी.सी. सड़क लम्बाई 9.80 कि.मी.

एवं सी.एस.बी. चैक तक हसदेव बराज तक 05 नग वृहद पुल एवं 07 नग पुल-पुलियों का निर्माण लागत रू. 9000 लाख।

3. जिला कोरबा के सक्ती-कोरबा मार्ग

(राज्य मार्ग क्र. 4) के कि.मी. 42/8 से 45/10 त्र 3.40 कि.मी. का उन्नयन कार्य लागत रू. 510 लाख।

4. बिलासपुर-रतनपुर-कटघोर मार्ग (पुराना

एन.एच.-130) के. कि.मी. 29/2 से 31/2 तक लम्बाई 2 कि.मी. का मजबूतीकरण लागत रू. 720 लाख।

5. कसडोल शहर भाग मार्ग का फोरलेन निर्माण डिवाईडर एवं विद्युतीकरण सहित लागत रू. 1500 लाख।

ऽ मद क्रमांक 11 (4090)

रायपुर के पुराने तेलघानी नाका रेल्वे ओव्हर ब्रिज का विशेष मरम्मत कार्य अनुमानित लागत रू. 300 लाख हेतु रू. 30 लाख की मांग की गई है।

ऽ मद क्रमांक 13 (7977)

शहरी क्षेत्र के सड़कों के निर्माण अंतर्गत 21 मार्ग लम्बाई 116 कि.मी. कुल अनुमानित लागत रू. 132 करोड़, 48 लाख के निर्माण एवं उन्नयन हेतु रू. 13 करोड़ 35 लाख की मांग की गई है।

ऽ मद क्रमांक 14 (6485)

रोड सेफ्टी के अंतर्गत 17 राज्य मार्गों पर जंक्शन सुधार कार्य एवं आई.आर.सी. के प्रावधानुसार क्रैस बेरियर लगाने का कार्य, 18 विद्यमान सड़कों के रोड सेफ्टी आडिट रिपोर्ट के अनुसार सड़क सुधार एवं सुरक्षा उपाय कार्य, 03 विद्यमान राज्य मार्गों पर ट्रक ले-बाय का निर्माण एवं अन्य 02 मार्गों पर रोड सेफ्टी के कार्य कुल अनुमानित लागत रू. 45 करोड़, 50 लाख हेतु रू. 4 करोड़ 55 लाख की मांग की गई है।

मांग संख्या 67 – भवन कार्य

इस योजना के लिये कुल कार्य हेतु रू. 961 करोड़ 78 लाख 47 हजार की मांग की गई है। इनमें नये कार्यों के लिए

रू. 233 करोड़ 17 लाख 89 हजार का प्रावधान निम्नानुसार है:-

 मद क्रमांक 1 (2418) निष्पादन

ऽ लोक निर्माण विभाग के 4 कार्यालयों के सृजन हेतु 40 पदों पर रू. 1 करोड़ 50 लाख का प्रावधान है

 मद क्रमांक 2 (3566) मुख्यालय स्थापना

ऽ इंडियन रोड कांग्रेस के सम्मेलन हेतु

रू. 4 करोड़ का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 3 (4489) सामान्य मरम्मतें

ऽ नवा रायपुर के आवासीय भवनों के लिफ्ट के संधारण हेतु रू. 2 करोड़ का प्रावधान है

 मद क्रमांक 4 (4727) हवाई पट्टियों का निर्माण एवं विस्तार

ऽ जगदलपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर

एयरपोर्ट के वार्षिक अनुरक्षण हेतु

रू. 10 करोड़ का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 5 (2450) न्याय प्रषासन

ऽ केंद्र प्रवर्तित योजना के अंतर्गत 26 न्यायालयों के भवन एवं 206 न्यायिक अधिकारियों के आवासीय भवन निर्माण व विभिन्न न्यायालयों

में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा के संस्थापन हेतु रू. 47 करोड़ 30 लाख का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 6 (3843) संभागीय वित्त

एवं लेखा प्रषिक्षण संस्थान

ऽ रायपुर एवं दुर्ग के नवीन भवन निर्माण हेतु रू. 2 करोड़ का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 7 (3855) लोक निर्माण कार्य भवन

ऽ 4 सर्किट हाऊस, 12 विश्रामगृह, कार्यालय भवन, आवासीय भवन एवं विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु रू. 14 करोड़ का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 8 (5049) राज्य विधान मण्डल

ऽ नवीन विधानसभा के समीप 200 नग शासकीय आवासों के निर्माण एवं नवीन विधानसभा भवन हेतु नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन हेतु रू. 5 करोड़ 75 लाख का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 9 (5600) परिवहन कार्यालय भवन का निर्माण

ऽ महासमुंद एवं कोरिया जिला परिवहन कार्यालय भवन हेतु रू. 4 करोड़ 49 लाख का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 10 (5651) होमगार्ड परिसर में निर्माण

ऽ महासमुंद, मुंगेली एवं कोण्डागांव में प्रषासकीय भवन व स्टोर रूम निर्माण हेतु रू. 2 करोड़ 37 लाख 96 हजार का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 11 (6333) भू-राजस्व कार्यालय भवन

ऽ नवगठित जिलों में 05 तहसील

कार्यालयों एवं 04 अनुविभागीय

कार्यालयों निर्माण हेतु रू. 10 करोड़

का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 12 (7716) मैदानी कार्यालय, अग्निषमन एवं आपातकालीन सेवाएं

ऽ ‘‘सी केटेगरी’’ के 07 जिलों में फायर स्टेशन भवन एवं गैरेज निर्माण हेतु रू. 8 करोड़ 41 लाख 96 हजार का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 13 (8040) जेल भवनों का निर्माण

ऽ जेलों के 57 विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु रू. 31 करोड़ 88 लाख 97 हजार का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 14 (3490) माध्यमिक शाला भवनों का निर्माण

ऽ 43 हाईस्कूल भवन एवं 17 हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण हेतु

रू. 55 करोड़ का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 15 (3858) लोक षिक्षण

संचालनालय

ऽ जिला बिलासपुर में विधि प्रकोष्ठ हेतु नवीन भवन निर्माण हेतु रू. 84 लाख का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 16 (5086) महाविद्यालयीन भवनों का निर्माण

ऽ महाविद्यालयों के 14 कार्यों हेतु रू. 10 करोड़ 85 लाख का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 17 (5226) मूलभूत सुविधाओं का विकास स्टेडियम

ऽ जिला रायगढ़ एवं बलौदाबाजार में इंडोर स्टेडियम काम्पलेक्स निर्माण कार्यों हेतु रू. 4 करोड़ का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 18 (4220) षिक्षा-चिकित्सा

महाविद्यालय

ऽ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय तथा चिकित्सालय, बिलासपुर के नवीन भवन निर्माण हेतु रू. 10 करोड़ का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 19 (6222) न्याय प्रषासन

के आवासगृह का निर्माण

ऽ न्यायिक कर्मचारियों के 83 आवासीय भवन एवं अन्य निर्माण कार्य हेतु

रू. 6 करोड़ का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 20 (976) औद्योगिक प्रषिक्षण संस्था कार्यालय भवनों का निर्माण

ऽ 22 आई.टी.आई. के उन्नयन हेतु

(सिडबी क्लस्टर डेव्हलपमेंट फंड से पोषित) रू. 16 करोड़ 96 लाख का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 21 (8935) लाइवलीहुड कालेज

ऽ लाईवलीहुड सेंटर आॅफ एक्सीलेंस, नवा रायपुर अटल नगर की स्थापना के लिए भवन निर्माण हेतु रू. 1 करोड़ का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 22 (1060) खाद गुण

नियंत्रण प्रयोगषाला की स्थापना

ऽ नवीन उर्वरक गुण नियंत्रण

प्रयोगषाला सरगुजा के निर्माण हेतु

रू. 30 लाख का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 23 (8675) राज्य स्तरीय

प्रयोगषाला

ऽ राज्य स्तरीय कृषि यंत्र परीक्षण प्रयोगषाला भवन निर्माण हेतु रू. 1 करोड़ का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 24 (3321) मत्स्यालय

ऽ परखंदा विकासखण्ड कुरूद जिला

धमतरी में मत्स्य बीज प्रक्षेत्र अधोसंरचना निर्माण हेतु रू. 1 करोड़ का प्रावधान है

मांग संख्या 76

इसके अंतर्गत नये कार्य का कोई प्रस्ताव नहीं है। ए.डी.बी. सहायित ऋण परियोजना अंतर्गत लोन-3 के प्रगतिरत कार्यों एवं लोन-4 के प्रस्तावित कार्यों के डी.पी.आर. हेतु रू. 575 करोड़, 62 लाख, 32 हजार की मांग की गई है।

छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग

आदिम जाति विभाग की योजनाएं वर्ष 2024-25

अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के कार्य – मांग संख्या 42

सड़क/पुल कार्य

इस योजना के लिये रू. 1517 करोड़, 60 लाख, 2 हजार का प्रावधान किया गया है। इसमें नये कार्यों के लिये रू. 416 करोड़, 55 लाख की मांग की गई है। कार्यों का प्रस्ताव निम्नानुसार है:-

ऽ मद क्रमांक 1 (4149)

वृहद पुलों के निर्माण अंतर्गत 160 वृहद पुल निर्माण, 02 रेल्वे ओव्हर ब्रिज के निर्माण हेतु कुल अनुमानित लागत रू. 749 करोड़, 94 लाख हेतु रू. 75 करोड़, 41 लाख की मांग की गई है।

महत्वपूर्ण कार्यों में:-

1. दुधावा नगरी बासीन मार्ग (राज्य मार्ग क्र. 6) के कि.मी. 61/10 लम्बाई में मध्यम पुल का निर्माण लागत रू. 200 लाख।

2. राजनांदगांव गुंडरदेही धमतरी नगरी सिहावा बोराई मार्ग (राज्य मार्ग क्र. 23) कि.मी. 89/6 (सियादेही) में मध्यम पुल का निर्माण कार्य लागत रू. 210 लाख।

3. राजनांदगांव गुंडरदेही धमतरी नगरी सिहावा बोराई मार्ग (राज्य मार्ग क्र. 23) कि.मी. 92/8 (बांसपारा) में मध्यम पुल का निर्माण कार्य लागत रू. 210 लाख।

4. अम्बिकापुर धनवार वाराणसी मार्ग (राज्य मार्ग क्र. 2) के कि.मी. 111/6 पर छोटी पांगन नदी पर पुल का निर्माण लागत रू. 450 लाख।

5. गौरेला-पेण्ड्रा-पसान मार्ग पर सोन नदी में उǔचस्तरीय पुल का निर्माण लागत

रू. 600 लाख।

6. जगदलपुर शहर में रेल्वे स्टेशन के पास बोधघाट चैक से ग्राम सरगीपाल मार्ग के कि.मी. 1/8 में रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण कार्य लागत रू. 1300 लाख।

7. आसना-आड़ावाल मार्ग के कि.मी. 3/8 से 5/6 में इन्द्रावती नदी पर उǔचस्तरीय पुल का निर्माण कार्य लागत

रू. 1400 लाख।

8. एन.एच.-63 मारेंगा से एन.एच.-30 आड़ावाल बायपास मार्ग के अंतर्गत चैनेज क्र. 18450 में रेल्वे ओव्हर ब्रिज का निर्माण कार्य लागत रू. 1300 लाख।

9. सुकमा-मलकानगिरी मार्ग के कि.मी. 7/6 शबरी नदी पर उǔचस्तरीय पुल का निर्माण कार्य लागत रू. 750 लाख

ऽ मद क्रमांक 2 (7976)

जवाहर सेतु योजना अंतर्गत 47 पुल निर्माण कुल अनुमानित लागत रू. 137 करोड़, 58 लाख हेतु रू. 14 करोड़, 5 लाख की मांग की गई है।

ऽ मद क्रमांक 3 (3710)

07 राज्य मार्गों लम्बाई 123 कि. मी. के निर्माण एवं 01 राज्य मार्ग लम्बाई 135 कि.मी. में वन व्यपवर्तन, भू-अर्जन एवं डी.पी.आर. तैयार करने हेतु कुल अनुमानित लागत रू. 188 करोड़, 50 लाख के निर्माण

एवं उन्नयन हेतु रू. 18 करोड़, 85 लाख की मांग की गई है।

महत्वपूर्ण कार्यों में:-

1. जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-बैकुण्ठपुर के मनेन्द्रगढ़-केल्हारी-जनकपुर मार्ग

(राज्यमार्ग क्र. 8) के कि.मी. 41 से 75

= 35 किमी. में चैड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य अनुमानित लागत राशि रू. 6000 लाख ।

2. राजनांदगांव गंुडरदेही धमतरी नगरी सिहावा बोराई मार्ग (राज्य मार्ग क्र. 23) का निर्माण कि.मी. 88/2 से 107/10

= 20 कि.मी., कि.मी. 121/2 से 139/10 = 19 कि.मी. एवं 143/2 से 154/10 = 12 कि.मी. में मजबूतीकरण

एवं डामर नवीनीकरण कार्य अनुमानित लागत रू. 5000 लाख्ज्ञं

ऽ मद क्रमांक 4 (4557)

सुदृढ़ीकरण (सतह मजबूतीकरण) जिला एवं अन्य मार्ग अंतर्गत 10 मार्ग लम्बाई

137 कि.मी. कुल अनुमानित लागत रू. 68 करोड़, 31 लाख के निर्माण एवं उन्नयन हेतु

रू. 6 करोड़, 80 लाख की मांग की गई है।

ऽ मद क्रमांक 5 (2457)

न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम अंतर्गत 508 मार्ग लम्बाई 2420 कि.मी. कुल अनुमानित लागत रू. 2807 करोड़, 1 लाख के निर्माण एवं उन्नयन हेतु रू. 288 करोड़, 79 लाख की मांग की गई है।

महत्वपूर्ण कार्यों में:-

1. जिला सूरजपुर के रिंग रोड (बायपास मार्ग) का मजबूतीकरण कार्य लं. 16.85 कि.मी. अनुमानित लागत राशि रू. 800 लाख।

2. जिला अंबिकापुर में लखनपुर बायपास मार्ग लं. 6 कि.मी. का निर्माण कार्य अनुमानित लागत राशि रू. 1500 लाख।

ऽ मद क्रमांक 6 (3539)

मुख्य जिला सड़कों के निर्माण अंतर्गत 13 मार्ग लम्बाई 153 कि.मी. पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्यों हेतु कुल अनुमानित लागत रू. 246 करोड़, 30 लाख हेतु रू. 19 करोड़, 65 लाख की मांग की गई है।

महत्वपूर्ण कार्यों में:-

1. जिला रायगढ़ के तमनार बायपास मार्ग का निर्माण कार्य लं. 6 कि.मी. अनुमानित लागत राशि रू. 600 लाख।

2. सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग 33 से 69/8 = 36.80 कि.मी. टू-लेन निर्माण कार्य, अनुमानित लागत राशि रू. 1500 लाख।

3. सुकमा-दंतेवाड़ा-पोन्दूम-कटेक्लयाण मार्ग में 18 नग पुलिया पुनः निर्माण कार्य, (जिला मार्ग) अनुमानित लागत राशि रू. 550 लाख।

मांग संख्या 68

(अनुसूचित जनजाति उपयोजना)

भवन कार्य

इस योजना के लिये कुल कार्य हेतु रू. 258 करोड़ 57 लाख 09 हजार की मांग की गई है। इनमें नये कार्यों के लिए

रू. 64 करोड़ 19 लाख का प्रावधान निम्नानुसार है:-

 मद क्रमांक 1 (3490) माध्यमिक शाला भवनों का निर्माण

ऽ 16 हाईस्कूल भवन एवं 23 हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण हेतु

रू. 45 करोड़ का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 2 (5086) महाविद्यालयीन भवनों का निर्माण

ऽ 11 शासकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों हेतु

रू. 14 करोड़ 35 लाख का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 3 (5226) मूलभूत सुविधाओं का विकास स्टेडियम निर्माण

ऽ जिला जषपुर के कुनकुरी में

आधुनिक खेल स्टेडियम निर्माण हेतु रू. 2 करोड़ का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 4 (976) औद्योगिक प्रषिक्षण

संस्था भवनों का निर्माण

ऽ 05 आई.टी.आई. के उन्नयन (सिडबी क्लस्टर डेव्हलपमेंट फंड से पोषित)

एवं दुलदुला, जिला-जषपुर के भवन निर्माण हेतु रू. 2 करोड़ 84 लाख का प्रावधान है।

अनुसूचित जाति क्षेत्र के कार्य मांग संख्या 64

भवन एवं सड़क/पुल कार्य

इस योजना के लिये रू. 371 करोड़, 16 लाख, 4 हजार का प्रावधान किया गया है। इसमें नये कार्यों के लिये रू. 72 करोड़, 78 लाख की मांग की गई है। कार्यों का प्रस्ताव निम्नानुसार है:-

 मद क्रमांक 1 (5086) महाविद्यालयीन भवनों का निर्माण

ऽ शासकीय टी.सी.एल. स्नाताकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर के भवन निर्माण एवं शासकीय महाविद्यालय बिलाईगढ़ में बाऊण्ड्रीवाल निर्माण हेतु

रू. 1 करोड़ 20 लाख का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 2 (976) औद्योगिक प्रषिक्षण

संस्था भवनों का निर्माण

ऽ 04 आई.टी.आई. के उन्नयन हेतु भवन निर्माण (सिडबी क्लस्टर डेव्हलपमेंट फंड से पोषित) हेतु

रू. 79 लाख का प्रावधान है।

 मद क्रमांक 3 (4149) पुलों का निर्माण वृहद पुलों के निर्माण अंतर्गत 19

वृहद पुल निर्माण, 01 पुल में भू-अर्जन कार्य हेतु कुल अनुमानित लागत रू. 130 करोड़, 12 लाख हेतु रू. 13 करोड़, 55 लाख की मांग की गई है।

महत्वपूर्ण कार्यों में:-

1. दुर्ग-धमधा-बेमेतरा मार्ग (राज्य मार्ग क्र. 7) कि कि.मी. 29/4 में शिवनाथ नदी पर उǔचस्तरीय पुल निर्माण कार्य लागत

रू. 1500 लाख।

2. जिला बेमेतरा नवागढ़ मुंगेली मार्ग पर हाफ नदी पर पुल निर्माण (एस.एच.-07) लागत रू. 1599 लाख।

3. छत्‍तीसगढ़ राज्य को मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र राज्य से जोड़ने हेतु कटेमा-लिंडाझरी मार्ग पर बाघ नदी पर उǔचस्तरीय पुल निर्माण कार्य लागत

रू. 500 लाख।

 मद क्रमांक 4 (7976)

जवाहर सेतु योजना अंतर्गत 02 पुल निर्माण कुल अनुमानित लागत रू. 8 करोड़, 50 लाख हेतु रू. 85 लाख की मांग की गई है।

 मद क्रमांक 5 (4557)

सुदृढ़ीकरण (सतह मजबूतीकरण) अंतर्गत 04 मार्ग लम्बाई 97 कि.मी. कुल अनुमानित लागत रू. 118 करोड़, 10 लाख के निर्माण एवं उन्नयन हेतु रू. 11 करोड़, 80 लाख की मांग की गई है

महत्वपूर्ण कार्यों में:-

1. नारायणपुर मारो सम्बलपुर नवागढ़ छिरहा उमरिया मार्ग लम्बाई 70 कि.मी. का डामर नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य लागत रू. 9000 लाख।

 मद क्रमांक 6 (9002)

ग्रामीण सड़कों के निर्माण अंतर्गत

86 मार्ग लम्बाई 438 कि.मी. एवं 02 पुल कार्य कुल अनुमानित लागत रू. 443 करोड़, 66 लाख के निर्माण एवं उन्नयन हेतु रू. 44 करोड़, 59 लाख की मांग की गई है। महत्वपूर्ण कार्यों में:-

1. सक्ती बरपाली बासीनपाठ मार्ग के कि. मी. 01 से 15 तक चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य लागत रू. 750 लाख।

2. सक्ती मालखरौदा छपोरा मार्ग का मजबूतीकरण एवं नवीनीकरण कार्य लम्बाई 29 कि.मी. लागत रू. 1500 लाख।

3. जिला रायपुर के भैसा भण्डार तेलासी सिरपुर मार्ग के कि.मी. 5/2 से 10/10 तक फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य लागत रू. 2000 लाख।

4. छिरहा बायपास मार्ग लम्बाई 1.20 कि.मी. का कांक्रीटकृत मार्ग का निर्माण कार्य लागत रू. 180 लाख।

https://npg.news/big-news/chhattisgarh-budget-2024-cg-pwd-ka-budget-padhen-apake-jila-aur-shahar-ko-deupty-cm-arun-sao-ne-budget-me-di-kaun-si-saugat-1260508