Flax Seeds Raita Recipe: आजकल अलसी के फायदे सभी जानते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है हालांकि यह जानने के बावजूद कुछ लोगों के लिए इसे खाना इतना आसान नहीं होता। ऐसे में इसका एक बहुत अच्छा ऑप्शन है ‘अलसी का रायता’। अलसी का रायता बनाएंगे तो आपको अलसी के साथ दही के फायदे भी मिलेंगे। बाकी सीक्रेट इंग्रीडिएंट्स तो आपको रेसिपी पूरी पढ़ने के बाद ही पता चलेंगे। तो चलिए जानते हैं रेसिपी…
अलसी का रायता बनाने के लिए हमें चाहिए
अलसी का रायता ऐसे बनाएं
1. सबसे पहले किसी हुई लौकी को दो कप पानी में डालकर गलने तक उबाल लीजिए। अलसी के बीजों को भून कर दरदरा कूट लीजिये।
2. अब दही को मथ लीजिए या ब्लैंड कर लीजिए। अब इसे एक गहरे कटोरे में पलट लीजिए।
3. अब दही में उबली हुई लौकी, अलसी के कुटे बीज, पुदीने के बारीक कटे पत्ते, काला नमक,सफेद नमक, शक्कर और जीरा पाउडर मिला दीजिए। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कीजिए। आपका अलसी का रायता तैयार है।
4. अलसी के रेट को आधे से 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए। ठंडा-ठंडा अलसी का रायता खाने में बहुत स्वादिष्ट लगेगा और इसके फायदे तो क्या कहिए… बस कमाल।