Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Holiday: करवाचौथ में यहां सार्वजनिक अवकाश घोषित, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया ये आदेश

Holiday: उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को करवा चौथ से पहले सौगात दी है। उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए करवाचौथ पर अवकाश घोषित किया है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार सरकार द्वारा दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को सौगातें देने का सिलसिला जारी है। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के वर्दी भत्ते में वृद्धि और 6000 कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने के कैबिनेट फैसले के बाद अब राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों को करवा चौथ से पहले सौगात दी है।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश में कहा गया हैं कि “राज्यपाल, उत्तराखण्ड राज्य के अधीन शासकीय / अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक संस्थानों / शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को प्रदेश भर में करवा चौथ पर्व हेतु दिनांक 01-11-2023 (बुद्धवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

बता दे कि हिन्दू धर्म में करवा चौथ का बड़ा महत्व माना जाता है। करवा चौथ हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।

इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की अच्‍छी सेहत और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन स्त्रियां शाम को चौथ माता, करवा माता और गणपति की पूजा करती है और चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य दिया जाता है। इस साल करवाचौथ 1 नवंबर 2023 को पड़ रहा है।

The post Holiday: करवाचौथ में यहां सार्वजनिक अवकाश घोषित, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया ये आदेश appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.

https://www.cgwall.com/the-general-administration-department-declared-public-holiday-here-during-karva-chauth-and-issued-this-order/