Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Horoscope Today-इन राशियों के लिए कष्टकारी रहेगा बुधवार, बचकर रहें, जानिए दैनिक राशिफल

Horoscope Today,Aaj Ka Dainik Rashifal 13 September 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा।

किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

आज की तिथि- चतुर्दशी 04:48 AM, Sep 14 तक

आज का नक्षत्र-मघा 02:01 AM, Sep 14 तक

आज का करण-विष्टि और शकुनि

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-सिद्ध

आज का वार- बुधवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज आर्थिक जीवन के साथ साथ घरेलू जीवन पर भी सामान्य रूप से ध्यान देंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्षेत्र में वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा पद प्रतिष्ठा मान सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापारिक मामलों में सुधार होगा कड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी।बेरोज़गारों को रोजगार प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं खान पान पर सावधानी बरतें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आपके लिए शुभ रहेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नवीन आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगे।व्यापारियों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी पूर्व में की गई योजनाएं फलीभूत होंगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है । छात्रों के लिए यहदिन अच्छा है। मित्रों के साथ समय बीत सकता है।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज सफलतादायक रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी सभी काम सुचारु रूप से पूर्ण होंगे। वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में तेजी आएगी सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं, खानपान में सावधानी बरतें। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के साथ सभी कार्य पूर्ण करेंगे। वरीष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी इंटरव्यू की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा। कोई बड़ा पूंजी निवेश करने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें, जल्दबाजी में निर्णय न लें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज छोटी मेहनत करने पर बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। बहुत समय से जो लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, उन्हें इच्छित परिणाम मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। छात्रों को अध्यापकों से सहायता प्राप्त होगी। जिससे उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद होगी।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज सामान्य रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किंतु खर्चों की अधिकता भी रहेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़ें जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है, धन प्राप्ति के योग हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय है। पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज मिलाजुला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी मोटी बात पर गुस्सा करने से लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आज खासकर मन शांत रखने की कोशिश करे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है नई पूंजी निवेश न करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे जाके अच्छे फल देगा। छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता है। भाई बहनों में छोटी मोटी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज आपकी अपेक्षाओं से अच्छा रहेगा। नौकरी व्यापार में नए अनुबंध व पूंजीनिवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं। सरकारी विभागों से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मनचाहे स्थानों पर ट्रांसफर हो सकता है। छात्र अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। छात्रों के लिए दिन शुभ है।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, आय के विभिन्न स्रोत बन सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कुछ बढ़िया अवसर हाथ लग सकते हैं। मित्रों के संग दिन बिताएंगे। छात्रों के लिए समय बढ़िया है।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज मानसिक चिंताओं से घिरे रहेंगे।आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। कार्यक्षेत्र में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष हानि पहुंचा सकता है। आर्थिक निवेश में रुकावट उत्पन्न होगी। आय की कमी महसूस कर सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में गतिरोध पैदा होंगे पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। खर्चों की अधिकता के चलते बैंक बैलेंस हिल सकता उधार देने से बचें। आज के सिलसिले में की गई यात्रा थका देने वाली रहेगी।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा किंतु भावनात्मक रूप से आज परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन भागदौड़ भरा रह सकता है, काम का बोझ महसूस करेंगे जिसके चलते व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। बेवजह किसी बहस में न पड़े शांति से काम लें। किसी नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन छोड़ दें आर्थिक नुकसान हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा मेहनत अधिक व सफलता कम मिलेगी।ते हैं। संयम से काम लें। बेवजह खर्चों की अधिकता रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज का दिन सफलतापूर्ण बताएंगे वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी।आर्थिक परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक मामले सुचारू रूप से चल पड़ेंगे।आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेंगी । इस राशि के जातक को किसी मल्टीनेशनल कंपनी में बढ़िया रोजगार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

The post Horoscope Today-इन राशियों के लिए कष्टकारी रहेगा बुधवार, बचकर रहें, जानिए दैनिक राशिफल appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.

https://www.cgwall.com/horoscope-today-wednesday-will-be-painful-for-these-zodiac-signs-stay-safe/