Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
IND vs ENG: आश्विन के आगे फिर बेबस हुए बेन स्टोक्स मजबूत डिफेंस भी नहीं बचा सका विकेट

आर अश्विन (R Ashwin) को टेस्ट क्रिकेट का सबसे घातक स्पिन गेंदबाज क्यों कहा जाता है, इसका ताजा उदाहरण उन्होंने हैदराबाद टेस्ट में एकबार फिर पेश किया है। अश्विन ने अपनी घूमती गेंद से बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को चारों खाने चित कर दिया।

भारतीय ऑफ स्पिनर के आगे इंग्लिश कप्तान का मजबूत डिफेंस भी काम नहीं आ सका। पहली पारी में 70 रन की शानदार पारी खेलने वाले स्टोक्स दूसरी इनिंग में महज 6 रन बनाकर आउट हुए।

अश्विन के आगे बेबस स्टोक्स
बेन स्टोक्स 32 गेंदों का सामना करने के बाद छह रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लिश कप्तान क्रीज पर अपनी आंखें जमाने की कोशिश कर रहे थे। पारी का 37वां ओवर फेंकने आर अश्विन आए। अश्विन के ओवर की पांचवीं गेंद उम्मीद के मुताबिक कुछ ज्यादा नीचे रही।

स्टोक्स पूरी तरह से बल्ले को नीचे लेकर आए, लेकिन तब तक गेंद उनका ऑफ स्टंप ले उड़ी। स्टोक्स के चेहरे के हाव-भाव को देखकर साफतौर पर लगा कि अश्विन की यह गेंद उनके बिल्कुल भी समझ नहीं आई।

अश्विन ने 12वीं बार किया स्टोक्स का शिकार
बेन स्टोक्स को आउट करने के साथ ही आर अश्विन ने एक बड़े रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया है। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने स्टोक्स को 12वीं बार पवेलियन की राह दिखाई है। टेस्ट क्रिकेट में अब अश्विन ने सबसे ज्यादा बार स्टोक्स का विकेट अपने नाम किया है। स्टोक्स के बाद भारतीय ऑफ स्पिनर ने 11 बार डेविड वॉर्नर को चलता किया है।

टीम इंडिया ने हासिल की विशाल बढ़त
भारतीय टीम ने पहली पारी में इंग्लैंड द्वारा 246 रन के जवाब में 436 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं। फर्स्ट इनिंग के आधार पर रोहित एंड कंपनी ने 190 रन की विशाल लीड हासिल की है। टेस्ट के तीसरे दिन रविंद्र जडेजा 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल भी अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 44 रन बनाकर चलते बने। रूट ने बुमराह को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई।

The post IND vs ENG: आश्विन के आगे फिर बेबस हुए बेन स्टोक्स मजबूत डिफेंस भी नहीं बचा सका विकेट appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/79401