Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Kanker: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, धान की फसलों को संभालना मुश्किल, मक्के की फसल भी भीगी

देवाशीष विस्वास@कांकेर(Kanker) जिले के पखांजुर ब्लॉक में बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ाया। कल शाम को पखांजुर क्षेत्र में हुई तेज बेमौसम बारिश से किसानों की बेशकीमती धान एवं मक्के की फसल भीग गई है। वही घर के आंगन में रखा हुआ धान पानी में बहते हुए भी देखा गया है।

बता दें कि पखांजुर क्षेत्र उन्नत कृषि प्रधान क्षेत्र हैं। यह के किसान अधिकतर बरसात के दिनों में भारी मात्रा में धान का फसल उगाते हैं। इस समय क्षेत्र में हर एक किसान धान की फसल को काटने एवं मिंजाई में लगे हुए हैं। सभी किसानों के घर के आंगन में इस समय धान एवं मक्के की फसल खेत से लाकर जमा किया जाता हैं। इस समय बेमौसम बारिश किसानों के लिए बड़ी आफत से कम नहीं है। पिछले शाम को अचानक मौसम खराब होने के चलते भारी बारिश हुई हैं। एवं रात भर रुक रुक कर बारिश से किसानों की बेसकीमती धान की फसल भीग गई हैं।

Bijapur: अपहृत अधिकारी की पत्नी की नक्सलियों से अपील, अपने मासूम बेटे को लेकर बुरजी गांव पहुंची अर्पिता, कहा- उनके अलावा मेरा कोई नहीं

(Kanker) किसानों ने बताया कि समर्थन मूल्य में धान खरीदी लेट से होने पर बोहत नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वही धान बरसात के पानी से भीग जाने पर धान का रंग फीका एवं काला पड़ जाता हैं। इस परिस्थिति में खरीदी केंद्र में धान का रंग फीका पड़ जाने से खरीदी नहीं किया जाता है। (Kanker) मजबूर होकर आधे दाम पर धान बेचना पड़ता हैं जिससे किसानों को भारी नुकसान होता हैं।

https://www.khabar36.com/kanker-unseasonal-rain-added-to-the-trouble/