Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
MP ELECTION 2023: बीजेपी के दिग्गजों का दौरा जारी, 6 केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव आज इन विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे

शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) को लेकर प्रचार प्रसार का दौर तेज हो गया है। प्रदेश में बीजेपी के दिग्गज नेताओं के दौरे लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज भी केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एमपी के कई विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दोपहर 12 बजे राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे। साथ ही जन सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे हरदा में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होकर जन सभा को संबोधित करेंगे।

MP की सुर्खियां: CM शिवराज का सीहोर दौरा, आज नामांकन दाखिल करेंगे कमलनाथ, पंजाब CM मान बुंदेलखंड में भरेंगे हुंकार, सुरजेवाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 2.15 बजे शिखा गार्ड, कम्पू में, शाम 5 बजे हरे शिव गार्डन लक्ष्मीगंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक सुबह 10.30 बजे सागर जिले के सुरखी विधानसभा में जनसंपर्क करेंगे। दोपहर 1 बजे जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र, दोपहर 3.30 बजे राहतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे।

MP BSP Candidate List: बसपा की 12वीं सूची जारी, कुलदीप सिकरवार सुमावली से बनाए गए उम्मीदवार, सुबह कांग्रेस ने काटी थी टिकट   

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दोपहर 12 बजे सागर जिले के नरयावली विधानसभा के परसोरिया में जनसभा करेंगे। दोपहर 2 बजे रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा के बरेली पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे। शाम 4 बजे सागर जिले के देवरी विधानसभा के केसली में जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते दोपहर 12 बजे अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ में पार्टी प्रत्याशी को नामांकन दाखिल कराएंगे। रोड शो कर सभा को संबोधित भी करेंगे। दोपहर 2 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे।

MP Election 2023: कांग्रेस ने 4 राज्यों के लिए AICC सचिव किए नियुक्त, रामकिशन ओझा को मिली MP की जिम्मेदारी   

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी सुबह 11.30 बजे राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगी। राजधानी भोपाल में दोपहर 3 बजे पत्रकार वार्ता भी करेंगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सुबह 10 बजे गोहद में चक्रधारी मंदिर से बस स्टैंड तक रोड शो में शामिल होंगे। 11.45 बजे पार्टी प्रत्याशी अमरीश शर्मा गुड्डू, राकेश शुक्ला और लालसिंह आर्य के नामांकन में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे भिण्ड चुनाव कार्यालय और दोपहर 3.30 बजे लहार विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक में शिरकत करेंगे। शाम 7 बजे भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

MP Assembly Election 2023: एक क्लिक में प्रत्याशियों की सूची, यहां देखिए BJP-CONGRESS, AAP, BSP-SP उम्मीदवारों की लिस्ट…

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सुबह 10.40 बजे सीधी और दोपहर 12.30 बजे सिंगरौली में पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराएंगे। सतना में दोपहर 2.45 बजे पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में शिरकत करेंगे।

BJP

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

https://lalluram.com/bhopal-mp-assembly-election-2023-bjp-stalwarts-tour-continues-in-madhya-pradesh/