Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
MP Morning News: आज रतलाम-झाबुआ और धार लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे CM मोहन, कांग्रेस कर सकती है प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, भोजशाला ASI सर्वे का आज दूसरा दिन

मनीषा त्रिपाठी, भोपाल। MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 23 मार्च को रतलाम-झाबुआ और धार लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10.30 बजे भोपाल से रतलाम पहुंचकर रतलाम, रतलाम ग्रामीण व सैलाना विधानसभा की विस्तारित बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 1.30 बजे सीएम झाबुआ जिले के राणापुर में भगौरिया उत्सव गेर में शामिल होंगे। सायं 6 बजे अलीराजपुर एवं जोबट विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। रात्रि 8.15 बजे कुक्षी में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर रात्रि विश्राम बड़वानी में करेंगे।

23 मार्च महाकाल आरती: कण-कण में महादेव, यहां कीजिए भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार दर्शन

कांग्रेस कर सकती है प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

कांग्रेस आज अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। बीते दिनों केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 12 -15 नाम पर सहमति बनी है। कांग्रेस बड़े दिग्गज नेताओं को भी चुनाव में उतार सकती है। मुरैना,ग्वालियर,दमोह,बालाघाट,विदिशा सीट पर पेंच फंसा हुआ है। इन सीटों पर नामों पर सहमति नहीं बन पा रही है।

वाह रे सिस्टम: जीवित को कागजों में मार डाला, जिंदा होने का सबूत लेकर शख्स काट रहा दफ्तरों के चक्कर

धार भोजशाला ASI सर्वे का आज दूसरा दिन

धार के भोजशाला में आज फिर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम वैज्ञानिक सर्वे करने के लिए पहुंचेगी। भोजशाला परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। करीब 100 पुलिस के जवान तैनात किए गए है। त्रिस्तरीय सुरक्षा लगाई गई है। शहर में भी चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

https://lalluram.com/mp-morning-news-cm-mohan-will-be-on-visit-of-ratlam-jhabua-and-dhar/