Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
MP Morning News: बड़वानी, मनावर और सेंधवा के चुनावी दौरे पर रहेंगे CM मोहन, भगोरिया पर्व में होंगे शामिल, आज आ सकती है MP कांग्रेस की तीसरी लिस्ट

शिखिल ब्योहार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बड़वानी, मनावर और सेंधवा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी दौरे पर रहेंगे। सीएम प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक एवं भगोरिया पर्व में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 09ः00 बजे बड़वानी के स्थानीय कार्यक्रम में शमिल होंगे। दोपहर 11ः40 बजे श्री अम्बिका आश्रम, तहसील मनावर, बालीपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4ः00 बजे राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह से मुलाकात करेंगे। वहीं शाम 4.45 बजे शिरपुर में कार्यकर्ताओं से भेंट कर भोपाल के लिए रवाना होंगे।

जारी हो सकती है MP कांग्रेस की तीसरी सूची

आज एमपी कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी सूची आ सकती है। कांग्रेस की 6 सीटें होल्ड पर हैं। ग्वालियर, मुरैना, गुना, विदिशा दमोह, खंडवा सीट पर नामों का ऐलान बाकी है। सभी 6 सीट रही हाई प्रोफाइल सीट हैं।

24 मार्च महाकाल आरती: कण-कण में महादेव, यहां कीजिए भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार दर्शन

भद्रा दोष समाप्त होने के बाद होगा होलिका दहन

देश भर में होलिका दहन किया जाएगा। आज रात 11 बजे के बाद होगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। भद्रा दोष समाप्त होने के बाद होगा होलिका दहन किया जाएगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

Read More:-

https://lalluram.com/mp-morning-news-cm-mohan-will-be-on-visit-of-barwani-manawar-and-sendhwa/