राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज नीमच जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। सीएम दोपहर 1 बजे नीमच पहुंचेंगे। जन आभार यात्रा को भी संबोधित करेंगे।
खजुराहो नृत्य महोत्सव 2024: देसी भजनों पर जमकर थिरके विदेशी पर्यटक, देखें वीडियो
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आज झाबुआ जाएंगे। वे भोपाल से सीहोर, देवास, इंदौर, धार होते हुए 11:30 झाबुआ पहुंचेंगे। जहां वे टंट्या मामा चौराहा के पास झाबुआ क्षेत्र के संसदीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही भाजपा संसदीय क्षेत्र की बैठक में सम्मिलित होंगे।
भारतीय किसान संघ सरकार को वादा याद दिलाएंगे। धान 3100 और गेहूं 2700 रुपए क्विंटल खरीदने का वादा याद दिलाएगा। 25 फरवरी को जिला स्तर पर पूरे प्रदेश में ज्ञापन सौंपे जाएंगे
25 फरवरी से बीजेपी का नया अभियान शुरू होगा। ‘गांव चलो अभियान’ के बाद अब ‘हितग्राही से मिलो’ अभियान चलाएगी। 25 फरवरी से 4 मार्च तक हितग्राही संपर्क अभियान गांव चलो अभियान के बाद दूसरा बड़ा अभियान होगा। भाजपा प्रदेशभर में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राही परिवारों से सीधा संपर्क करेगी। 25 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल में तीन परिवारों से मिलेंगे। 2 से 4 मार्च के बीच मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायकों से लेकर सभी नेता और कार्यकर्ता एक साथ अभियान में जुटेंगे। ये वही वक्त होगा जब राहुल गांधी की न्याय यात्रा मप्र में प्रवेश करेगी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H