Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Mp Weather Update: हवाओं का रुख बदलने से शुष्क होने लगा मौसम, रात में ठंडी लहर

मनीषा त्रिपाठी, भोपाल। मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने से मौसम शुष्क होने लगा है। जहां दिन में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, वहीं रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी हो जाने से ठंडक बरकरार है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मौसम का इस तरह का मिजाज अभी बना रहने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।

9 मार्च को हरियाणा दौरे पर रहेंगे CM मोहन, क्लस्टर बैठक में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र  

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में पंजाब के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक कमजोर आवृत्ति का पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में मौजूद है। दिन के समय हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि शाम ढलने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने लगता है।

सेहरा आरती श्रृंगार दर्शन: दूल्हा बने महाकाल, महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भी भक्तों का लगा तांता 

उत्तर भारत की तरफ से आने वाली शीतल हवाओं के कारण रात में ठंडक बरकरार है। अभी 10 और 12 मार्च को भी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, लेकिन इसका भी विशेष प्रभाव मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ने के आसार कम ही हैं। इस वजह से मौसम शुष्क ही रहेगा।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

https://lalluram.com/mp-weather-update-weather-started-becoming-dry-due-to-change-in-direction-of-winds-cold-wave-at-night/