Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
MS Dhoni के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी, FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

रांची। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो पूर्व बिजनेस पार्टनर पर 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ सिविल कोर्ट में केस फाइल किया है।

इस मामले के बारे जानकारी देते हुए महेंद्र सिंह धोनी के वकील दयानंद सिंह बताया कि मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास ने धोनी के साथ विश्वासघात किया और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया। वकील ने बताया कि दोनों आरोपियों ने साल 2017 में धोनी को बताया कि वे लोग धोनी के नाम से क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलेंगे। जिसके बदले उन्हें फ्रेचाइंजी फ़ीस देने की बात भी कही गई थी।

इसके बाद इन लोगों ने देशभर में महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर संस्थाएं खोलना शुरू कर दीं। लेकिन इसके बारे में उन्होंने धोनी को कोई जानकारी नहीं दी। उन्हें एग्रीमेंट के अनुसार पैसे भी नहीं दिए गए। जिसके बाद 15 अगस्त 2021 को एमएस धोनी ने उनके साथ हुआ अपना करार खत्म कर दिया। लेकिन इसके बावजूद वह एमएस धोनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलते रहे। इसके बाद इन्हें नोटिस भी भेजा गया लेकिन ये लोग इसे रोक नहीं रहे थे। जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। इस मामले में आज पहली सुनवाई थी और अब अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी।

https://khabar36.com/fraud-worth-crores-happened-with-ms-dhoni/