Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
Onion Benefits: ना लगेगा चश्मा ना होगा मोतियाबिंद, हड्डियां भी बनेंगी फौलादी, आज ही से सलाद में शामिल करें कच्चा प्याज, जानिए एक से बढ़कर एक फायदे…

Onion Benefits: हर भारतीय रसोई में प्याज तो होता ही है दाल-सब्जी में बघार लगाना हो या पकौड़े – चाट जैसी चीजें बनानी हो,प्याज स्वाद में इज़ाफा करता है। स्वाद बढ़ाने वाला यही प्याज स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। कच्चा प्याज जहां आपकी इम्युनिटी बढ़ाता है वही आपकी आंखों को मोतियाबिंद और ग्लूकोमा तक से बचा सकता है। इसे सलाद में शामिल कीजिए और इसके फायदे देखिए। प्याज में कैल्शियम, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मैंगनीज, फोलेट, आयरन, पोटैशियम, फाइबर और विटामिन ए, सी व बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्याज में एंटी एलर्जिक, एंटी डायबिटिक, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं। आइए जानते हैं स्वास्थ्य के लिए प्याज के खास फायदे…

1. इम्यूनिटी को करता है मजबूत

विटामिन सी से भरपूर प्याज आपकी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकता है। इम्यूनिटी बेहतर हो तो मौसमी बीमारियों और वायरल संक्रमण आदि से बचाना आपके लिए आसान होता है।

2. आँखों के लिए बेहद फायदेमंद

प्याज में ‘ग्लूटाथिओन’ पाया जाता है। यह आँखों से जुड़ी बीमारियों मोतियाबिंद और ग्लूकोमा से आपकी रक्षा कर सकता है।कच्चे प्याज से विटामिन ई और सी भी मिलता है और आंखों को स्वस्थ रखता है।

3. पाचन में सहायक

कच्चा प्याज फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर लेने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। पेट को साफ करने,गंदगी को बाहर करने के साथ यह अपच, कब्ज और बवासीर जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है।

4. डायबिटिक लोगों के लिये उपयोगी

प्याज में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं। इसमें सल्फर, क्वेरसेटिन और क्रोमियम जैसे तत्व होते हैं जौ इसे डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद बनाते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना आसान होता है।

5. हड्डियों को बनाए मजबूत

प्याज में मौजूद सल्फर युक्त यौगिक कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा देते हैं। जिससे हड्डियों का मजबूती मिलती है। उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में कैल्शियम की कमी बहुत देखी जाती है जो कि ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकती है। इस बीमारी में हड्डियां भंगुर हो जाती हैं। प्याज के नियमित सेवन से इस बीमारी को टाला जा सकता है।

6. याददाश्त नहीं होगी धुंधली

प्याज का सेवन दिमाग के लिए भी बहुत अच्छा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मस्तिष्क की सुरक्षा करते हैं और न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन को बढ़ाते हैं। साथ ही सल्फर उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त कमजोर होने से बचाता है और एकाग्रता को भी बढ़ाता है।

7. पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाए

प्याज के सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। इससे पुरुषों की सेक्स लाइफ बेहतर होती है साथ ही प्रजनन क्षमता भी बढ़ती है। इसलिए पुरुषों के लिए कच्ची प्याज का सेवन फायदेमंद होता है।

8. हृदय स्वास्थ्य बेहतर करें

प्याज में फ्लेवोनोइड होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। प्याज में पोटेशियम होता है जो अधिक सोडियम के नुकसानदायक प्रभाव को कम करता है। इसलिये रोज़ाना एक प्याज के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रह सकता है। साथ ही इससे रक्त संचरण बेहतर होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

9. दांतों का रखें ख्याल

प्याज का नियमित सेवन करने से दांत ऑन में सड़न नहीं होती है। क्योंकि प्याज में भरपूर विटामिन सी होता है जो मुंह के बैक्टीरिया को मारता है।

10. कैंसर सेल्स को पनपने से रोके

रोजाना कच्चा प्याज खाने से कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है क्योंकि प्याज में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं। शोध में इसे स्तन व पेट के कैंसर को रोकने में काफी प्रभावी माना गया है।

11. श्वास नली की सूजन करे दूर

प्याज श्वास नली की सूजन दूर करता है क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं इस कारण अस्थमा और श्वसन रोगों को ठीक करने के लिए कच्चा प्याज बहुत उपयोगी है।

12. आयरन की कमी दूर करे

शरीर में आयरन की कमी होने पर नियमित रूप से प्याज का इस्तेमाल करना चाहिए। प्याज में आयरन होता है इसलिए यह एनीमिया को दूर करने का एक सरल उपाय हो सकता है।

13. त्वचा पर उम्र का असर दिखे कम

विटामिन ए, सी और ई त्वचा की देखभाल के लिए बेहद जरूरी हैं। यह त्वचा को लंबे समय तक जवां रखते हैं क्योंकि ये फ्री रेडिकल्स के खिलाफ कारगर हैं। यह स्किन पर एजिंग के साइन जल्दी नजर नहीं आने देते। त्वचा फाइन लाइंस और रिंकल्स से अधिक उम्र तक बची रहती है।

https://npg.news/health/onion-benefits-na-lagega-jaldi-chashma-na-hoga-motiyabind-haddiyan-bhi-banengi-fauladi-aaj-hi-se-salad-me-shamil-karain-kachcha-pyaz-1258815