रायगढ़। विशाखापटनम में हुए गैस रिसाव जैसी घटना रायगढ़ जिले में हुई है। जिले के तेतला ग्राम में स्थित के एक पेपर मिल में जहरीली गैस से 7 मजदूर घायल हो गए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर मजदूरों को रायपुर रिफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम तेतला स्थित शक्ति पेपर मिल में साफ-सफाई के लिए 7 मजदूर गए थे। वहां सभी लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इससे वे सभी घायल हो गए। जिनको तत्काल रायगढ़ के संजीवनी अस्पताल इलाज के लिये लाया गया। यह मामला दोपहर का बताया जा रहा है।
7 मजदूरों मे से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। संजीवनी अस्पताल पहुंचे रायगढ़ कलेक्टर और एसपी ने मजदूरों के परिवार से मुलाकात की और इलाज के लिए रायपुर ले जाने का दिया आदेश ।
पता चलने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें रायपुर रिफर किया गया है। बताया जाता है कि लॉकडाउन के दौरान पेपर मिल भी बंद पड़ा था।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें
Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।
The post TRP ब्रेकिंगः छत्तीसगढ़ के इस जिले में विशाखापटनम गैस कांड जैसी घटना, पेपर मिल में जहरीली गैस से 7 मजदूर घायल, इनमें 3 गंभीर appeared first on TRP – The Rural Press.