रायपुर। चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से इन दिनों प्रदेश में काफी मात्रा में नमी आ रही है। राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही आंशिक बादल छाए हुए है। रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
साथ ही प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में तापमान में गिरावट जारी रहे सकता है।
शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ,जो प्रदेश में सर्वाधिक है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश भर में पेन्ड्रा में सबसे न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक-दो दिनों में मौसम सामान्य होगा और बादल छटेंगे। जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी और इससे ठंड में भी बढ़ोतरी होगी।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास समुद्र तल से 5.8किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश में काफी नमी आ रही है। उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव से ही 21 नवंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…
The post Weather Update: तापमान में गिरावट की संभावना, इन जगहों में हो सकती है बूंदाबांदी, जानिए मौसम विभाग की रिपोर्ट appeared first on The Rural Press.