Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिला चोर और एक खरीददार नागपुर से गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिला चोर और एक खरीददार नागपुर से गिरफ्तार

    timesofcgBy timesofcgAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। डोंगरगांव बस स्टैण्ड से सोने के जेवरात चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरोह का कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने खुलासा करते हुए महाराष्ट्र के नागपुर से तीन महिला चोर और एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गलाया हुआ 24.85 ग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये आंकी गई है।
    25 अगस्त को डोंगरगांव की रहने वाली 46 वर्षीय श्रीमती नीता शर्मा बस से मायके जाने के लिए निकली थीं। रास्ते में जंगलपुर के पास तीन महिलाओं ने बस में चढ़कर उनके पास बैठते हुए झगड़ा किया। राजनांदगांव पहुंचने पर उन्होंने पाया कि उनका चोकर, मंगलसूत्र, ईयररिंग और अंगूठी गायब है। अनुमानित कीमत करीब 2,50,000 रुपये थी। घटना की रिपोर्ट थाना डोंगरगांव में अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध दर्ज की गई।
    त्रिनेत्र योजना के अंतर्गत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर पुलिस टीम नागपुर पहुंची। वहां संतरापुर वार्ड नं. 01, थाना कन्हान में घेराबंदी कर तीन महिला आरोपियों बिजुरिया बाई गायकवाड़ (28 वर्ष), पूजा नाडे (30 वर्ष) एवं रेखा पात्रे (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
    तीनों ने पूछताछ में चोरी की बात कबूलते हुए बताया कि उन्होंने जेवर नागपुर के सतीष वर्मा (37 वर्ष) को बेचे, जो पेशे से सोनार है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सतीष वर्मा को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी के जेवर खरीदकर गलाने की बात स्वीकार की। आरोपियों के पास से गलाया हुआ 24.85 ग्राम सोना बरामद किया गया।
    चारों आरोपियों को राजनांदगांव लाकर विधिवत गिरफ्तार किया गया और दिनांक 29 अगस्त 2025 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
    पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन और पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
    इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक योगेश कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक जी. सिरील कुमार, महिला आरक्षक वर्षा धु्रव, साइबर सेल के उप निरीक्षक कैलाशचंद मरई, प्रधान आरक्षक बसंत राव, आरक्षक परिवेष वर्मा, योगेश राठौर सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.