Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों के अनुरूप सभी विभाग शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए करें प्रभावी कार्य : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों के अनुरूप सभी विभाग शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए करें प्रभावी कार्य : कलेक्टर

    timesofcgBy timesofcgSeptember 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा देशभर में जन भागीदारी से जल संचय विषय पर आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में राजनांदगांव जिले को देश में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट जिलों में चयनित होने पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जिले को 2 करोड़ रूपए की अवार्ड राशि से सम्मानित किया जाएगा। जिससे जिले में जल संरक्षण के कार्यों को गति मिलेगी। अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रभावी कार्य करें। कार्यों में गति लाने के साथ ही पोर्टल में समय पर डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों में अविवादित नामांतरण तथा त्रुटि सुधार प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिए कहा। स्वामित्व योजना अंतर्गत पट्टे का वितरण प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस योजना से जनमानस को लाभान्वित करने की जरूरत है। उन्होंने आबकारी विभाग को अवैध शराब के परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में शराब दुकान एवं बार बंद हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग ई-फाईल के माध्यम से नस्ती प्रस्तुत करेंगे तथा स्पैरो पोर्टल में डेटा बेस अपडेट करेंगे। कलेक्टर ने उक्त दिशा-निर्देश कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में दिए।
    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि ऐसे विभाग जिन्होंने जीएसटी रिटर्न फाईल नहीं किया है। वे प्राथमिकता के साथ जीएसटी रिटर्न फाईल करें। उन्होंने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित की जा रही गतिविधियों को समय पर पोर्टल में एण्ट्री सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी वेतन आहरण के लिए ई-केवायसी कराएं। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत क्लेम बढ़ाने के लिए जागरूकता आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु होने पर इस योजना अंतर्गत परिजनों को बीमा राशि का क्लेम मिलना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में गति लाने के निर्देश दिए तथा सभी हॉस्पिटल में इस योजना के संबंध में जानकारी प्रदान करने के लिए बैनर-पोस्टर लगाने के लिए कहा। उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने परिक्रमा पथ, रामलला दर्शन की तैयारी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनदर्शन, आदि कर्मयोगी, आयुष्मान कार्ड पंजीयन, सौर सुजला योजना, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
    जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि आदि कर्मयोगी एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत अनुसूचित जनजातियों को शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने तथा उनसे जुड़े प्रकरणों का निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अटल मानिटरिंग पोर्टल में डाटा अपडेट करने का कार्य शीघ्रता से करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संबंध में जानकारी दी। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना अंतर्गत जिले में लगातार कार्य किए जा रहे है। उन्होंने धान के बदले कम पानी की खपत वाले फसल लगाने के लिए प्रेरित करने कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.