Close Menu
    What's Hot

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » एबीवीपी ने छत्तीसगढ़ महतारी को किया नमन, रजत स्थापना दिवस पर युवाओं ने लिया राज्य निर्माण का संकल्प
    छत्तीसगढ़

    एबीवीपी ने छत्तीसगढ़ महतारी को किया नमन, रजत स्थापना दिवस पर युवाओं ने लिया राज्य निर्माण का संकल्प

    timesofcgBy timesofcgNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य के गौरवशाली रजत स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) राजनांदगांव इकाई ने गौरव स्थल स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राज्य की संस्कृति, अस्मिता और मातृशक्ति को नमन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की प्रगति और युवा शक्ति के सशक्त योगदान का संकल्प लिया।
    कार्यक्रम के दौरान नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी पहचान और अस्मिता का प्रतीक है। यह दिवस हम सभी छत्तीसगढ़वासियों के लिए एक महापर्व की तरह है। उन्होंने कहा कि राज्य की उन्नति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यार्थी परिषद निरंतर प्रयासरत रहेगी।
    उन्होंने कहा कि युवा ही राज्य की प्रगति का आधार हैं, और उन्हें अपनी शिक्षा व कौशल का उपयोग प्रदेश के विकास में करना चाहिए। परिषद सदैव राष्ट्रीयता, संस्कृति और सामाजिक सरोकार के मूल्यों को सशक्त करने के लिए कार्य करती रही है।
    इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनंजय पांडेय, नगर सहमंत्री निकिता श्रीरंगे, प्रतीक गढ़वाल, भूपेंद्र पाल, महाविद्यालय प्रमुख जीत शर्मा, स्टूडेंट फॉर सेवा प्रमुख चैतन्य द्विवेदी, सोशल मीडिया प्रमुख यश श्रीवास्तव, सहप्रमुख ओजस उइके, स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट प्रमुख कुलदीप तथा नगर कार्यकारिणी सदस्य गुणवंत सिंह राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जय छत्तीसगढ़ महतारी का जयघोष किया। इस आयोजन ने शहरवासियों में भी राज्य की स्थापना दिवस की गरिमा और छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सीखने की ललक और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहीं शिक्षिका चित्रा साहू

    November 5, 2026

    ऋषि राजपूत ने समस्त राज्य कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा 2 माह का पैरैंट्स केयर लिव, वृद्धजन सेवा अवकाश

    November 5, 2026

    एनएचएम कर्मचारियों की सात प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, जल्द जारी होंगे आदेश

    November 3, 2026

    मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर जीती छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

    November 2, 2026

    दीपावली से पहले 33 दिन की हड़ताल का वेतन देने की मांग, एनएचएम संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    November 1, 2026

    संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का महामुकाबला

    November 1, 2026
    Top Posts

    रेवाडीह शराब भट्ठी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश पर बढ़ा विवाद, शांति भंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    November 11, 2026

    वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान : जन चौपाल में कांग्रेस ने उठाई मताधिकार की रक्षा की आवाज

    November 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती पाकर भावुक हुईं लखपति दीदी रुखमणी साहू

    November 11, 2026

    दीपावली पर राजनांदगांव पुलिस ने बाल आश्रय और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, बच्चों व बुजुर्गों के साथ साझा किए पर्व के पल

    November 11, 2026

    पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, डोंगरगढ़ से दबोचा गया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.