Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा : कृषि उपज मंडी में हुई संकल्प सभा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

    October 7, 2026

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का अधिकार, जिले में तैयार हुए 54 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख

    October 7, 2026

    राजनांदगांव के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, 53 मेगावॉट से अधिक क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » कलेक्टर ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली

    timesofcgBy timesofcgOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छ ईंधन के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शीघ्रता से गैस कनेक्शन प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभ से वंचित न हो, इसके लिए गैस कनेक्शन वितरण की जानकारी पंचायतों में सूचना पटल एवं स्थानीय माध्यमों से सार्वजनिक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करते हुए पात्र हितग्रहियों को गैस कनेक्शन प्रदाय करने कहा। कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को फालोअप लेने के निर्देश दिए।
    खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि जिले में 1 लाख 73 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया गया है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 अंतर्गत राजनांदगांव जिले को 5618 नग गैस कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना के तहत पात्र महिला हितग्राही को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन, गैस चूल्हा और पहली रिफिल प्रदाय की जाएगी। बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारी एवं गैस एजेंसी संचालक उपस्थित थे।
    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिला हितग्राही को आवेदन पत्र के साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति, महिला मुखिया के बैंक खाता की छायाप्रति एवं राशन कार्ड की छायाप्रति की आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत हितग्राहियों से ऑफलाईन आवेदन एवं घोषणा पत्र प्राप्त किया जाएगा। प्राप्त आवेदन को गैस एजेंसी को प्रदान किया जाएगा। गैस एजेंसी द्वारा आवेदन ऑनलाईन दर्ज किया जाएगा एवं आधार सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत पात्र हितग्राहियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। पात्र हितग्राहियों का ई-केवायसी किया जाएगा। ई-केवायसी उपरांत पात्र हितग्राहियों का सब्कि्रशन वाउचर जारी किया जाएगा और गैस कनेक्शन इंस्टालेशन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.