Close Menu
    What's Hot

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » गंदा पानी और प्लांट में पार्टी को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
    छत्तीसगढ़

    गंदा पानी और प्लांट में पार्टी को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

    timesofcgBy timesofcgNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर में गंदे पानी की सप्लाई और मोहरा स्थित रानी ज्योतकुवर देवी वाटर प्लांट में चल रही पार्टी को लेकर आज युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। नेताओं ने गंदा पानी गिलास में लेकर अधिकारियों को दिखाया और घोषित महापौर मधुसूदन यादव व अघोषित महापौर अभिषेक सिंह का पुतला दहन किया।

    प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्लांट में प्रवेश की कोशिश की, लेकिन निगम के प्रभारी ई. प्रणय मेश्राम ने कहा कि यह क्षेत्र प्रतिबंधित है। जब नेताओं ने अंदर देखा तो पता चला कि प्लांट में ठेकेदारों की पार्टी चल रही थी।

    युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव और महापौर प्रत्याशी निखिल द्विवेदी ने आरोप लगाया कि शहरवासियों को गंदा पानी मिल रहा है और ठेकेदार भाग गया है, जबकि जिम्मेदारों के खिलाफ कोई FIR नहीं दर्ज की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक साफ पानी जनता को नहीं मिलेगा, आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

    नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने कहा कि भाजपा नेताओं की सेटिंग से ठेकेदार को संरक्षण मिला और निगम का 17 लाख रुपए मासिक टेंडर चलता रहा। उन्होंने कहा कि पर्याप्त फिटकरी नहीं डाली जा रही और मशीनें भी काम नहीं कर रही हैं, जबकि प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्टी आयोजित की जा रही है।

    प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने हड़बड़ी में प्लांट में चल रही पार्टी को रुकवाया और ठेकेदारों को वहां से भेज दिया।

    इस प्रदर्शन में महापौर प्रत्याशी निखिल द्विवेदी, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, उप प्रतिपक्ष मुकेश साहू, पार्षद छोटेलाल रामटेके, पूर्व पार्षद अवधेश प्रजापति, शरद पटेल, गणेश पावर, ऋषि शास्त्री, राकेश रावडे, कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और भरत वर्मा का पुतला फूंककर जताया विरोध

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कमलेश प्रजापति

    November 23, 2026

    जनता युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार एवं जनहित के छह प्रमुख मुद्दों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, शमसुल आलम बोले- सरकारी धन की बंदरबांट और जनता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026
    Top Posts

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार

    November 23, 2026

    ऑनलाइन गेमिंग का 10 लाख का कर्ज चुकाने रची चोरी की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चुराने वाली युवती गिरफ्तार

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.