Close Menu
    What's Hot

    विश्व शौचालय दिवस : सार्वजनिक शौचालयों में चला सफाई अभियान, आयुक्त ने किया आकांक्षी शौचालय का निरीक्षण

    November 19, 2026

    विश्व शौचालय दिवस पर 27 नवंबर तक विशेष अभियान, आयुक्त ने ली एसएलआरएम प्रभारियों की बैठक

    November 19, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी : पांचवें दिन 1377 किसानों ने बेची उपज, अवैध धान पर सख्त कार्रवाई

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » ग्राम पंचायत मण्डला में धूमधाम से हुआ एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन
    खेल

    ग्राम पंचायत मण्डला में धूमधाम से हुआ एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन

    timesofcgBy timesofcgDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। क्षेत्रीय ग्राम पंचायत मण्डला में आयोजित एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजकों ने उनका बैच पहनाकर सम्मान किया और मंच पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
    कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा फीता काटकर की गई। शुभारंभ के साथ ही मैदान में खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। दर्शकों ने भी खेल का भरपूर आनंद लिया और खिलाड़ियों को उत्साहित किया।
    समारोह को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी। साथ ही युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
    अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
    विक्रांत सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने क्षेत्र में सड़कों, शिक्षा, खेल और अन्य सुविधाओं के बेहतर निर्माण की प्रतिबद्धता जताई।
    कार्यक्रम में घम्मन साहू, चंदू वर्मा, शैलेन्द्र वर्मा, आयश सिंह, ऋषि सिंह, गोपी वर्मा, रशीदलाल साहू, रुकुम वर्मा, रूपचंद वर्मा, किसन वर्मा, ज्ञानचंद वर्मा, गंगासागर वर्मा, गिरधारी यादव, नंदे लाल पाल, सुरेंद्र पाल, लवकुश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    ग्राम पटोरा में सांसद कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज : डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू बोले– ‘ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतरीन जरिया हैं खेल’

    November 13, 2026

    अंतरमहाविद्यालयीन तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित हुए खिलाड़ी

    November 6, 2026

    स्पीड हैंडबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, हिमाचल को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया

    November 5, 2026

    मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराकर जीती छत्तीसगढ़ हॉकी लीग

    November 2, 2026

    संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का महामुकाबला

    November 1, 2026

    राजनांदगांव की बास्केटबॉल कन्या टीम बनी राज्यविजेता, फाइनल में रायपुर को दी शिकस्त

    October 29, 2026
    Top Posts

    विश्व शौचालय दिवस : सार्वजनिक शौचालयों में चला सफाई अभियान, आयुक्त ने किया आकांक्षी शौचालय का निरीक्षण

    November 19, 2026

    विश्व शौचालय दिवस पर 27 नवंबर तक विशेष अभियान, आयुक्त ने ली एसएलआरएम प्रभारियों की बैठक

    November 19, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी : पांचवें दिन 1377 किसानों ने बेची उपज, अवैध धान पर सख्त कार्रवाई

    November 19, 2026

    करीब 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित, किसानों को वापस मिलेगी 5 एकड़ भूमि

    November 19, 2026

    वाहन स्वामी घर बैठे कर सकेंगे ई-चालान का ऑनलाइन भुगतान

    November 19, 2026

    ऑयल पाम की खेती पर अल नीनो के असर व बचाव पर हुई तकनीकी चर्चा

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.